For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: पार्टिल पटेल ने सुरेश रैना को बताया CSK की सफलता की कुंजी

नई दिल्लीः चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए आईपीएल का पिछला सीजन बड़ा ही खराब रहा था। तीन बार की विजेता टीम में अपने फैंस को निराश करते हुए लीग स्टेज से खुद को बाहर कर दिया था। टीम ने सातवां स्थान प्राप्त किया था और इसके पीछे कई कारण थे। महेंद्र सिंह धोनी अपनी लय में नहीं थे सुरेश रैना घर वापस जा चुके थे। हरभजन सिंह ने आने का फैसला ही नहीं किया था जबकि ऋतुराज गायकवाड जैसे बल्लेबाजों को कोरोनावायरस हो गया था।

चेन्नई की टीम से अच्छी परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है तो इसका कारण आईपीएल का भारत में होना तो है ही साथ ही सुरेश रैना की वापसी है। भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को महसूस होता है कि महेंद्र सिंह धोनी और बाकि सीजनल खिलाड़ी चेन्नई के लिए उसका गौरव वापस बुला सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में पटेल ने बताया, "पिछली बार जो हुआ था उसके चलते सीएसके बिल्कुल निराश होंगे। इस बार उन्होंने मोईन अली को लिया है, साथ ही कृष्णप्पा गौथम को भी अपनी टीम में लिया है। पिछली बार चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने बोर्ड पर अधिक रन नहीं लगाए थे जो उनकी टीम के लिए गलत साबित हुआ।"

पटेल आगे कहते हैं ऋतुराज गायकवाड़ जैसे उभरते हुए बल्लेबाजों के साथ सुरेश रैना का जोड़ टीम को ताकत देगा। उन्होंने कहा कि रैना के पास टीम की कुंजी है और उन्होंने पहले भी दिखाया है कि वे क्या कर सकते हैं।

पटेल ने धोनी के बारे में बात करते हुए कहा, "उनके पास पिछला सीजन मिलाजुला था और अब हमने देखा है कि वे कितने उत्सुक हैं और वे सीएसके को शुरुआत दिलाने के लिए कितने निश्चित हैं। ये वो टीम है जो बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है और वे जानते हैं कैसे वापसी करनी है।"

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस चेन्नई में धोनी के साथ ट्रेनिंग कैम्प में भाग ले रही है। यहां पर धोनी ने हाल ही में अर्धशतकीय पारी खेली है।

Story first published: Thursday, March 18, 2021, 15:47 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+