For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: मैं चाहता हूं मुंबई इंडियंस बनाए इस सीजन में ये 'सबसे बड़ा' रिकॉर्ड- पार्थिव पटेल

नई दिल्लीः आईपीएल 2021 के ओपनिंग मुकाबले से पहले भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने सबसे बड़े रिकॉर्ड की बात की है जो वह इस सीजन में बनते हुए देखना चाहेंगे। आईपीएल का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है और पार्थिव पटेल का कहना है कि वह मुंबई इंडियंस को ऐसी पहली टीम बनते देखना चाहते हैं जो लगातार खिताब जीतने की हैट्रिक लगाए। रोहित शर्मा की टीम ने अभी तक पिछले 2 आईपीएल सीजन में खिताब जीता है और अगर वह इस साल भी चैंपियन बनते हैं तो यह उनकी खिताबी हैट्रिक होगी और इसको पार्थिव पटेल ने आईपीएल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बताया है।

मुंबई इंडियंस की टीम 5 बार आईपीएल ट्रॉफी उठा चुकी है और भारतीय कीपर का मानना है कि इस सीजन में भी मुंबई इंडियंस के पास बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने के काफी चांस रहेंगे।

पार्थिव पटेल ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में बताया, "आईपीएल में बहुत मनोरंजन होता है। आप वहां पर जाते हैं और खुद को व्यक्त करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि जिस तरह से विराट कोहली और क्रिस गेल खेलेंगे, जिस तरह से कोलकाता नाइट राइडर्स खेलती रही है वह अपने आप में कमाल है। लेकिन सबसे बड़ा रिकॉर्ड वह है जो मैं देखना चाहूंगा और यह रिकॉर्ड है टूर्नामेंट में खिताब की हैट्रिक लगाना जिसके लिए मुंबई इंडियंस के पास बहुत बढ़िया मौका है। तो यह वह रिकॉर्ड है जिसको मैं बनते हुए देखना चाहूंगा।"

जहां तक मुंबई इंडियंस की टीम की बात है तो इस टीम की प्रतिभा के बारे में जितनी बातें की जाए उतनी ही कम है क्योंकि यहां पर आपको सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, किरॉन पोलार्ड, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह जैसे महान खिलाड़ी देखने को मिलते हैं जिनकी कप्तानी सफेद गेंद क्रिकेट के आधुनिक महानतम बल्लेबाजों में एक रोहित शर्मा करते हैं।

मुंबई इंडियन को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करनी है जो कि 9 अप्रैल को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में शाम को होगा।

Story first published: Tuesday, April 6, 2021, 15:15 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+