For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: मयंक-राहुल ने दी बड़ी शुरुआत तो बनेंगे कई रिकॉर्ड, गेल भी हैं कतार में

नई दिल्लीः आईपीएल में आज यानी 21 सितंबर को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला है। दोनों ही टीमें अंक तालिका में निचले स्थान पर बैठी हुई है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भारत में हुए आईपीएल के पहले चरण के दौरान साथ मैच खेले थे जिसमें उनको तीन मुकाबलों में जीत मिली और चार मैच में हार मिली। पंजाब किंग्स के भी आठ मैच में तीन मुकाबले जीतकर 6 अंक हैं लेकिन रन रेट के आधार पर यह टीम सातवें स्थान पर बैठी हुई है।

पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल हैं जो केवल 22 रन बनाने के साथ ही आईपीएल प्रतियोगिता में अपने 3000 रन पूरे कर लेंगे। केएल राहुल हाल ही में इंग्लैंड दौरे से अच्छा प्रदर्शन करके लौटे हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होना चाहिए जिसके चलते उनके बल्ले से एक अच्छी आतिशी पारी की उम्मीद है।

अगर राहुल ऐसा कर पाते हैं और 4 छक्के कम से कम अपनी पारी में लगा पाते हैं तो वे आईपीएल में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लेंगे। किंग्स इलेवन पंजाब के ही एक और धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल है जो हाल ही में कैरीबियन प्रीमियर लीग खेलकर लौटे हैं।

T20 के महानतम बल्लेबाजों में एक क्रिस गेल को केवल 10 रनों की दरकार है और वे अपने 5000 आईपीएल रन पूरे कर लेंगे। अगर यह ऐसा कर पाते हैं तो वह भारतीय T20 लीग में 5000 रन पूरे करने वाले दुनिया के केवल सातवें खिलाड़ी होंगे।

केएल राहुल के दोस्त और बेंगलुरु के एक और बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को आईपीएल का अच्छा खिलाड़ी माना जाता है हालांकि वह भारतीय है T20 टीम का हिस्सा नहीं बन पाते हैं। मयंक को अपने 2000 आईपीएल रन पूरा करने के लिए केवल 46 रनों की दरकार है। इसका मतलब यह है अगर राहुल और मयंक पंजाब किंग्स को अच्छी शुरुआत देते हैं तो ना केवल टीम के लिए फायदा होगा बल्कि इन दोनों को व्यक्तिगत कीर्तिमान भी मिलेंगे।

बात करते हैं राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर श्रेयस गोपाल की जो अपने 50 50 आईपीएल विकेट लेने से केवल 2 विकेट दूर है।

पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन अपनी टीम के लिए सीजन के पहले चरण के दौरान बड़ी निराशा साबित हुए थे। वे बहुत ही तेज तर्रार खिलाड़ी है और भारतीय मूल का यह कैरेबियाई खब्बू बल्लेबाज दुनिया के किसी भी आक्रमण के चीथेड़ (खासकर टी20 में) उड़ा सकता है लेकिन भारत में हुए आईपीएल के पहले चरण के दौरान इस बल्लेबाज को हमने बेहद खामोश देखा था जहां उन्होंने 0,0,9,0,0, 19, 0 का ही स्कोर खड़ा किया था। शून्य पर ऐसा फोकस पहले नहीं देखा गया है।

आप इस मैच को भारतीय समयानुसार साढे़ सात बजे हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। अगर टीवी पर देखना है तो स्टार स्पोर्टस नेटवर्क पर लाइव मैच उपलब्ध होंगे।

Story first published: Tuesday, September 21, 2021, 14:08 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+