For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PBKS vs SRH: हार के बाद राहुल ने कहा, हम चेन्नई में ढल नहीं पाए, वार्नर-बेयरस्टो को रोक नहीं पाए

चेन्नईः आईपीएल सीजन 2021 में पंजाब किंग्स की टीम ने अपना पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला और यह बिल्कुल भी उनको रास नहीं आया क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आसानी से 9 विकेट से यह मैच जीत लिया। यह लगातार तीन हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की बढ़िया वापसी है। दूसरी ओर केएल राहुल की टीम अब अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर आ गई है क्योंकि उसने चार मुकाबले खेले हैं जिनमें एक ही में जीत नसीब हुई है जबकि बाकी तीन में हार मिली है।

केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने अपने शुरू के तीनों मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले थे। हार के बाद केएल राहुल का कहना है कि उनकी टीम को चेन्नई के माहौल में जितनी जल्दी हो सके उतनी तेजी से ढलना होगा। केएल राहुल के बयान से ऐसा लगता है कहीं न कहीं उनकी टीम चेन्नई को समझने में गच्चा खा गई है। आपको बता दें इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी 20 अप्रैल को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में अपना पहला मुकाबला सीजन में खेला था और मुंबई इंडियंस पर शानदार जीत दर्ज की थी लेकिन पंजाब के केस में ऐसा नहीं हो सका।

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में केवल 120 रन बनाए थे जिसको सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवरों में केवल 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। कप्तान राहुल का कहना है कि उनकी टीम इस पिच पर 10 से 15 रन कम बना पाई। आपको बता दें पहले बैटिंग करने के दौरान केएल राहुल का विकेट ही सबसे पहले गिरा था जो कि मात्र 4 रन बनाकर चलते बने थे। मैच के बाद राहुल बात करते हुए कहते हैं, "हम जानते हैं यहां पर क्या होने जा रहा था। हमने जितनी तेजी से हो सके उतनी तेजी से यहां पर ढलने की पूरी कोशिश की है। इस पिच पर हम फिर भी 10 से 15 रन कम रह गए। हमारे गेंदबाजों ने बहुत मेहनत की है लेकिन इन इस तरह की परिस्थितियों में आना और तेजी से यहां पर ढलना काफी मुश्किल काम है। मैच के बाद हम चीजों को बेहतर तरीके से देख सकते हैं और यह एक खूबसूरत बात है।"

दूसरी और केएल राहुल ने सनराइजर्स हैदराबाद की तारीफ की है और कहां है की तीन हार के बाद इस टीम को मजबूती से वापसी करनी ही थी। राहुल ने कहा कि वह इस मुकाबले को जितना ज्यादा हो सके उतना गहरा लेकर जाना चाहते थे। इस बारे में बात करते हुए राहुल आगे कहते हैं, "दुर्भाग्य से हम बीच के ओवरों में विकेट नहीं ले सके जिसका खामियाजा हमको भुगतना पड़ा। अब हमारे लिए प्रत्येक गेम काफी महत्वपूर्ण है और इस तरह की स्थिति में हम पहले भी रहे हैं। यह बहुत बुरी स्थिति नहीं है। उम्मीद करते हैं हम गलतियों से सबक लेंगे और अपने आप को बेहतर करते रहेंगे।"

आपको बता दें पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला 23 अप्रैल को इसी विकेट पर होना है जोकि आईपीएल का 17वां मैच होगा। यह मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

Story first published: Wednesday, April 21, 2021, 20:01 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+