Points Table : पंजाब जीता तो दिल्ली पहुंचा प्लेऑफ में, जानिए अब क्या है स्थिति

ipl 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 1 अक्तूबर तक 45 मैच खेले जा चुके हैं। शुक्रवार को पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स(केकेआर) के बीच सीजन-14 का 45वां मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 165 रन बनाए। जवाब में, पंजाब की टीम 19.3 ओवर में केएल राहुल के 67 रनों के दम पर जीत हासिल की। इसी के साथ अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला। दिल्ली प्लेऑफ में जा चुका है तो वहीं मुंबई, केकेआर की राह मुश्किल हो गई है।

यह भी पढ़ें- ये हैं वो 5 बल्लेबाज, जो कर चुके हैं T20 क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे

पंजाब 5वें स्थान पर

पंजाब 5वें स्थान पर

इस सीजन में पंजाब की यह 12 मैचों में 5वीं जीत रही। अब उसे प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए हर हाल में बचे दो मैच जीतने होंगे। वहीं केकेआर का भी यही हाल है। राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू प्रवेश करने के लिए कुछ ही कदम दूर है। वह तीसरे स्ठान पर काबिज है। वहीं मुंबई की राह भी अभी मुश्किल हुई है, क्योंकि 5 बार की चैंपियन ये टीम 11 मैच खेल चुकी है, जिसमें सिर्फ 5 जीत पाई है। टीम 10 अंकों के साथ -0.453 की खराब नेट रन के साथ छठे स्थान पर है। मुंबई को अब बचे 3 लीग मैचों में हर हाल में 2 मुकाबले तो जीतने ही चाहिए ताकि अगर-मगर के फेर में आकर प्लेऑफ में जगह बनाई जाए। अब दो मैच हारने से मुंबई का सपना टूट सकता है।

टाॅप पर है सीएसके

टाॅप पर है सीएसके

वहीं टाॅप पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) बनी हुई है जिसने 11 मैचों में 9 जीते हैं। उसके अब 16 अंक हैं, वहीं दिल्ली कैपिटल्स दूसरे स्थान पर है। दिल्ली के 11 मैचों में 16 अंक है। कुल मिलाकर सीजन-14 के लिए दो टीमें प्लेऑफ में जाती दिखी हैं। बेंगलुरू को एक जीत चाहिए जिसके बाद वह भी प्रवेश कर जाएगी। चाैथी टीम काैन होगी, इसके लिए रोमांचक देखने को मिल रहा है।

आईपीएल 2021 के 34वें मैच के बाद ऐसी है अंक तालिका-

आईपीएल 2021 के 34वें मैच के बाद ऐसी है अंक तालिका-

1-चेन्नई सुपर किंग्स : (11 मैच, 9 जीत, 3 हार, 18 अंक, नेट रन रेट +1.002)

2- दिल्ली कैपिटल्स : (10 मैच, 8 जीत, 3 हार, 16 अंक, नेट रन रेट +0.562)

3- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : (11 मैच, 7 जीत, 4 हार, 14 अंक, नेट रन रेट -0.200)

4- कोलकाता नाइट राइडर्स : (12 मैच, 5 जीत, 7 हार, 10 अंक, नेट रन रेट +0.302)

5- पंजाब किंग्स : (12 मैच, 5 जीत, 7 हार, 10 अंक, नेट रन रेट -0.236)

6- मुंबई इंडियंस : (11 मैच, 5 जीत, 6 हार, 8 अंक, नेट रन रेट - 0.453)

7- राजस्थान राॅयल्स : (11 मैच, 4 जीत, 7 हार, 8 अंक, नेट रन रेट -0.468)

8- सनराइजर्स हैदराबाद : (11 मैच, 21 जीत, 9 हार, 4 अंक, नेट रन रेट -0.490)

Story first published: Friday, October 1, 2021, 23:56 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+