Points Table : मुंबई इंडियंस पहुंचा 7वें स्थान पर, दो टीमों ने मारी प्लेऑफ में एंट्री
स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 26 सितंबर तक 39 मैच खेले जा चुके हैं। रविवार को राॅयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन-14 का 39वां मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुर ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 165 रन बनाए। जवाब में, मुंबई की टीम 18.1 ओवर में हर्षल पटेल की हैट्रिक के दम पर 111 रनों पर ढेर हो गई। ओपनिंग जोड़ी के अलावा कोई भी मुंबई का बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। इसी के साथ अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला जहां दो टीमें प्लेऑफ में जगह बनाई बैठी हैं मुंबई की राह मुश्किल हो गई है।
यह भी पढ़ें- जीत के बाद कोहली का बयान- मैं बहुत खुश हूं, जिस तरह से हम जीते हैं

आरसीबी चाैथे स्ठान पर
इस सीजन में केकेआर की यह 10 मैचों में छठी जीत रही। आरसीबी भी प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए कुछ ही कदम दूर है। वह तीसरे स्ठान पर काबिज है। वहीं मुंबई की राह मुश्किल हुई है, क्योंकि 5 बार की चैंपियन ये टीम 10 मैच खेल चुकी है, जिसमें सिर्फ 4 जीत पाई है। टीम 8 अंकों के साथ -0.551 की खराब नेट रन के साथ सातवें स्थान पर है। मुंबई को अब बचे 4 लीग मैचों में हर हाल में तीन मुकाबले तो जीतने ही चाहिए ताकि अगर-मगर के फेर में आकर प्लेऑफ में जगह बनाई जाए। अब दो मैच हारने से मुंबई का सपना टूट सकता है। मुंबई को राजस्थान से बेहतर खेल दिखाना होगा। राजस्थान उनसे बेहतर रन रेट के साथ छठे स्थान पर है जिसने 9 मैचों में 4 जीते हैं। राजस्थान के पास अभी भी 5 लीग मैच बचे हुए हैं।

टाॅप पर है सीएसके
वहीं टाॅप पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) बनी हुई है जिसने लीग के 38वें मैच में केकेआर को हराकर 10 मैचों में 8वीं जीत हासिल की। उसके अब 16 अंक हैं, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के भी इतने ही हैं, लेकिन सीएसके बेहतर रन रेट के आधार पर पहले स्थाान पर है। सीएसके के पास +1.069 की रन रेट है तो वहीं दिल्ली +0.711 की रन रेट के साथ दूसरे स्ठान पर है। यह दोनों टीमें प्लेऑफ में जा चुकी हैं। इनके अभी भी 4-4 मैच बचे हुए हैं जिसमें वह जीत हासिल कर टाॅप में बने रहने की कोशिश करेंगे। चाैथे स्ठान के लिए जबरदस्त रोमांच देखने को मिल सकता है क्योंकि इसके लिए 4 टीमों में अभी भी जंग जारी है।

आईपीएल 2021 के 34वें मैच के बाद ऐसी है अंक तालिका-
1-चेन्नई सुपर किंग्स : (10 मैच, 8 जीत, 2 हार, 16 अंक, नेट रन रेट +1.069)
2- दिल्ली कैपिटल्स : (10 मैच, 8 जीत, 2 हार, 16 अंक, नेट रन रेट +0.711)
3- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : (10 मैच, 6 जीत, 4 हार, 12 अंक, नेट रन रेट -0.359)
4- कोलकाता नाइट राइडर्स : (10 मैच, 4 जीत, 6 हार, 8 अंक, नेट रन रेट +0.322)
5- पंजाब किंग्स : (10 मैच, 4 जीत, 6 हार, 8 अंक, नेट रन रेट -0.271)
6- राजस्थान राॅयल्स : (9 मैच, 4 जीत, 5 हार, 8 अंक, नेट रन रेट -0.319)
7- मुंबई इंडियंस : (10 मैच, 4 जीत, 6 हार, 8 अंक, नेट रन रेट - 0.551)
8- सनराइजर्स हैदराबाद : (9 मैच, 1 जीत, 8 हार, 2 अंक, नेट रन रेट -1.637)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
