For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: तो इस वजह से पृथ्वी शॉ के बल्ले पर अब नहीं दिख रहा MRF का स्टीकर

नई दिल्लीः पृथ्वी शॉ आईपीएल में बहुत अच्छी फॉर्म में दिखाई दिए हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के पहले ही मुकाबले में 38 गेंदों पर 72 रनों की ऐसी पारी खेली थी जिसमें 9 चौके व तीन छक्के लगाए गए थे और धोनी एंड कंपनी को मैच से बाहर करने में अहम भूमिका भी निभाई थी। उनकी पारी के चलते दिल्ली कैपिटल्स ने सात विकेट शेष रहते हुए 189 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था।

पृथ्वी शाह की बेहतरीन पारी के बीच इस बात पर ध्यान दिया गया है कि उनके बल्ले से एमआरएफ का स्टीकर हटा दिया गया है। इससे पहले यह माना जा रहा था कि एमआरएस ने खुद ही यह स्टिकर इसलिए हटा दिया है क्योंकि कंपनी ने पृथ्वी शॉ को अनुशासनहीनता जैसी चीजों में शामिल पाया। बाएं दाएं हाथ के बल्लेबाज को अब एसजी का स्टीकर लगा कर खेलते हुए देखा गया है। बीच मनीकंट्रोल वेबसाइट के मुताबिक पृथ्वी शाह के बल्ले से यह स्टिकर इसलिए हटाया गया है क्योंकि उनका कॉन्ट्रैक्ट एमआरएफ के साथ समाप्त हो गया था।

मनीकंट्रोल से बात करते हुए बेसलाइन वेंचर के को-फाउंडर आर रामाकृष्णन ने बताया है कि आजकल बल्ला बनाने वाली कंपनी भी काफी एग्रेसिव हो गई है और एमआरएफ या फिर सिएट जैसी कंपनियों को टक्कर देने लगी है। परंपरागत तौर पर बल्ला बनाने वाली कंपनियां इतनी एग्रेसिव नहीं होती थी लेकिन अब वे भी बाजार के हिसाब से चलने लगी है। इसके अलावा खिलाड़ी भी चाहते हैं कि अगर वह सीधा बैट बनाने वाले लोगों से ही कांटेक्ट कर लें तो यह उनके लिए थोड़ा ज्यादा आसान रहता है। वे अपने बैट को जैसा चाहे नियमों के दायरे के अंदर रहकर वैसा बनवा भी सकते हैं।

इसी बीच पृथ्वी शॉ राजस्थान रॉयल्स के दूसरे मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन उनसे आने वाले मैचों में बढ़िया फॉर्म में रहने की उम्मीद बरकरार रहेगी। पृथ्वी शॉ ने आईपीएल 2021 से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में 887 रन बनाए थे। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर जीत के बाद कहा था कि अच्छा लगता है सभी योगदान देते हैं और आप की शुरुआत अच्छी हुई है। विकेट बैटिंग के लिए अच्छा था और दूसरी पारी में हमने बेहतर तरीके से यह करके दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बाद मैं ड्रॉप हो गया था और उसके बाद मैंने अपने ऊपर मेहनत की है। पृथ्वी शॉ ने बताया कि उन्होंने प्रवीण आमरे के साथ काफी काम किया है। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरा मुकाबला हार गई है। यह एक नजदीकी मुकाबला था जिसमें क्रिस मॉरिस ने 18 गेंदों पर 36 रनों की पारी में 4 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

Story first published: Friday, April 16, 2021, 11:27 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+