For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 : अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकता है पंजाब, केएल राहुल ने बताया रास्ता

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स को आईपीएल सीनज-14 के 42वें मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ अब पंजाब के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया है क्योंकि टीम को 11 मैचों में 7वीं हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब अब 8 अंक के साथ छठे स्थान पर है। हालांकि केएल राहुल को उम्मीद है कि उनकी टीम अभी भी वहां तक पहुंच सकती है क्योंकि अंक तालिका में बड़ा फेर देखने को मिल सकता है।

मैच समाप्ति के बाद राहुल ने कहा, ''यह एक शानदार मुकाबला रहा है। लेकिन इस पिच पर 135 रन काफी नहीं थे। हमें करीब 170 रन बनाने चाहिए थे। हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की है।'' प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें जिंदा रखते हुए राहुल ने कहा, ''अगले तीन मैच हमारे लिए दिलचस्प होंगे क्योंकि तालिका दिलचस्प लग रही है।'' इसके अलावा बार-बार अंतिम समय तक मैच को खींचने व फिर हार जाने को लेकर राहुल ने कहा, ''फिर वही चीज हो रही है, हम दबाव को संभालने में सक्षम नहीं हैं। अग हम एक टीम के रूप में मिलकर और अधिक खेलते हैं तो हम और सीखेंगे। हमें सकारात्मक बने रहने की जरूरत है। हमारे पास तीन मैच बते हैं, इसलिए हमें हर मैच को जीतने की जरूरत है। हमें वहां जाकर बस इसका लुफ्त उठाने की जरूरत है। संयुक्त अरब अमीरात में हमारे सभी मैच खराब हो गए हैं, उम्मीद है कि हम उस पर आगे बढ़ सकते हैं।''

यह भी पढ़ें- धोनी की नियुक्ति पर BCCI कोषाध्यक्ष ने खोला राज, कोहली ने खुद छोड़ी कप्तानी

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को जीत की राह पर लौटते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर अबू धाबी में अपनी 3 मैचों की हार का सिलसिला समाप्त किया। मुंबई इंडियंस ने अनुशासित गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को छह विकेट पर 135 रन से कम पर रोक दिया। जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में मुंबई ने 19 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई दो अंक की छलांग लगाकर 5वें स्थान पर पहुंच गया है। वे कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बराबरी पर हैं, लेकिन अपने खराब नेट रन रेट के कारण एक स्थान पीछे हैं। हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाकर मैच का अंत किया और 40 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि किरोन पोलार्ड ने 7 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए। पंजाब के लिए रवि बिश्नोई ने 25 देकर 2 विकेट लिए जबकि शमी और नाथन एलिस ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Story first published: Wednesday, September 29, 2021, 0:07 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+