IPL कराने के लिए मोहाली का नाम ना होने से पंजाब के CM हैरान, BCCI से की ये अपील

नई दिल्लीः जैसे-जैसे आईपीएल के लिए खेलने की जगह तय करने का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे इस बात को लेकर काफी चर्चा होने लगी है कि भारत में कहीं कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय स्थल आईपीएल आयोजित कराने से छूट ना जाए। भारत में कोई नहीं चाहता कि उनके क्षेत्र का क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल की मेजबानी करने से पीछे रह जाए और इसके चलते ही मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों ने अपने-अपने एरिया में आईपीएल आयोजित कराने के लिए बीसीसीआई को आश्वासन देना शुरू कर दिया है।

इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा है कि उनको बड़ा ही ताज्जुब हो रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड मोहाली जैसे स्थल पर आईपीएल का मैच नहीं करना चाहता है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से यह भी अपील की कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करें क्योंकि मोहाली आने वाले आईपीएल सीजन में कुछ मैचों की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से मुफीद जगह है।

कैप्टन अमरिंदर का कहना है कि मोहाली में टूर्नामेंट कराने को लेकर सभी तरह के सुरक्षा इंतजाम मौजूद हैं। उन्होंने ट्वीट के दौरान यह बात कही और बीसीसीआई से अपील की। कैप्टन अमरिंदर ट्वीट में आगे कहते हैं कि उनकी सरकार तो पूरी तरह से हर तरह के जरूरी इंतजाम करने के लिए तैयार रहेगी।

आपको बता दें बीसीसीआई ने शुरुआती तौर पर आईपीएल को भारत में किसी एक शहर में ही कराने के लिए सोचा था लेकिन अब कम से कम चार से पांच शहरों में यह प्रतियोगिता कराने के लिए विकल्प तलाशे जा रहे हैं और अभी इस विचार को अमलीजामा नहीं पहनाया गया है लेकिन बीसीसीआई के सीनियर अधिकारियों में इस चीज को लेकर चर्चाएं होनी शुरू हो चुकी है। कुछ शहरों पर चर्चा हुई थी जिनमें मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद जैसे सिटीज शामिल हैं।

मुंबई में कोरोना लहर का दूसरा झटका महसूस किए जाने के बाद यह काफी संभव है कि यहां पर आईपीएल का आयोजन नहीं किया जाए। फिलहाल देखना बाकी है कि ऊंट किस करवट बैठेगा।

Story first published: Tuesday, March 2, 2021, 14:49 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+