For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: पंजाब किंग्स की जीतकर हारने की 'आदत' से हेड कोच अनिल कुंबले नाखुश

नई दिल्लीः 21 सितंबर की रात को पंजाब किंग्स की टीम ने जीता हुआ मुकाबला अपने हाथों से खुद गंवा दिया। राजस्थान रॉयल्स के बॉलर कार्तिक त्यागी यहां पर हीरो साबित हुए जिन्होंने अंतिम ओवर में केवल एक ही रन दिया और दो विकेट लिए जिसके चलते रॉयल्स की टीम को 2 रनों से यह मुकाबला जीतने के लिए मिल गया। पंजाब की टीम आईपीएल में अक्सर जीते हुए मैच गंवा देती है और टीम के कोच अनिल कुंबले इस बात से संतुष्ट नहीं है।

हम ताजा मुकाबले की बात करें तो यहां पर भी अंतिम 2 ओवर में केवल 8 रन चाहिए थे और आठव विकेट हाथ में थे लेकिन केएल राहुल की टीम ने तो यहां पर भी अपनी लुटिया डुबो दी। पंजाब किंग्स के हेड कोच अनिल कुंबले ने इन सब चीजों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कुंबले स्वीकार करते हैं कि पंजाब ने जीती हुई स्थिति से मैच को गंवा दिया है और यह एक पैटर्न बनता जा रहा है और उन्होंने यह भी कहा है कि पंजाब किंग्स की टीम को यह मैच 19वें ओवर में ही खत्म कर देना चाहिए था।

कुंबले ने मैच के बाद बात करते हुए कहा कि, यह सब तो अब एक पैटर्न बन चुका है। हमने साफ-साफ मैसेज दिया था कि हम को यह मैच 19 ओवर में ही फिनिश करने की जरूरत है और यही हमारा तरीका था। लेकिन दुर्भाग्य से हमने अंतिम ओवर तक मैच को ले जाने दिया।

भारत के दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने कार्तिक त्यागी को भी उनका क्रेडिट दिया है। उन्होंने माना है कि पंजाब की उसकी टीम ने सही विकल्प को नहीं लिया और वे यह भी मानते हैं कि केएल राहुल की टीम के लिए इस हार को पचा पाना काफी मुश्किल काम है।

कुंबले कहते हैं, "लेकिन कार्तिक त्यागी को श्रेय देना चाहिए कि उन्होंने अंतिम ओवर में किस तरीके से बोलिंग की। यह पहले से तय था कि वे ऑफ स्टंप के बाहर थोड़ी बाहर गेंद करेंगे। लेकिन हमारे बल्लेबाज भी किसी तरह सही फैसला नहीं ले पाए। हां, यह एक पैटर्न बन चुका है और हमें इस इस के बारे में बात करने की और इसको दूर करने की जरूरत जरूरत है। हम इस हार से विचलित नहीं होना चाहते हालांकि ये पचाना बहुत मुश्किल है कि हम मैच ऐसी स्थिति में हार गए।"

पंजाब की टीम को अगला मुकाबला 25 सितंबर 2021 को खेलना है जहां पर वे सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुकाबला करेंगे।

Story first published: Wednesday, September 22, 2021, 13:52 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+