For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: केएल राहुल का खुलासा, बताया- पहले कुछ मैचों में क्यों नहीं खेले रवि बिश्नोई

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 17वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल करने का काम किया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गये इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई की टीम को 131 रन पर रोकने में कामयाब रही। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने केएल राहुल की नाबाद 60 रनों पारी के दम पर 9 विकेट से जीत हासिल कर ली।

पंजाब किंग्स की टीम ने इस मैच में अपने लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन को आराम देकर उनकी जगह रवि बिश्नोई को खिलाने का काम किया जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई के खिलाफ 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट हासिल करने का काम किया। मैच के बाद मैन ऑफ द मैच का अवाॉर्ड जीतने वाले केएल राहुल ने बताया कि पहले कुछ मैचों में उन्होंने रवि बिश्नोई को बाहर बिठाने का फैसला क्यों किया था।

और पढ़ें: RR vs KKR: अनलकी साबित हुआ मोर्गन का अपना बल्ला, रन आउट करा बनाया डायमंड डक का शिकार

केएल राहुल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा कि बिश्नोई अपनी गेंदबाजी के कुछ पहलुओं पर काम कर रहे थे जिसके चलते उन्हें पहले कुछ मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा,'दुर्भाग्य से रवि बिश्नोई हमारे लिये पहले कुछ मैचों में नहीं खेल सके थे। वह अनिल भाई के साथ गेंदबाजी में कुछ चीजों पर काम कर रहा था जिनमें सुधार की दरकार थी। वह उन बहादुर गेंदबाजों में से एक हैं जो बल्लेबाजों को चुनौती देने से डरता नहीं है, वह हमारी टीम का बेहतरीन स्पिन गेंदबाज है।'

गौरतलब है कि मुंबई के खिलाफ इस मैच में रवि बिश्नोई सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनें जिन्होंने मोहम्मद शमी के स्पेल की बराबरी की और शमी की ही तरह 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते रोहित शर्मा (63) और सूर्यकुमार यादव (33) की अच्छी पारियों के बावजूद मुंबई की टीम 131 रन ही बना सकी।

और पढ़ें: IPL 2021: आशीष नेहरा ने बताया बुमराह से भी बेहतर भारतीय गेंदबाज का नाम, कहा- स्किल्स में बहुत आगे

इसके जवाब में पंजाब किंग्स के लिये कप्तान केएल राहुल ने मयंक अग्रवाल (25) के साथ पहले विकेट के लिये 53 रनो की साझेदारी की। अग्रवाल के आउट होने के बाद केएल राहुल (60) ने क्रिस गेल (43) के साथ धीमे-धीमें पारी को आगे बढ़ाने का काम किया और नाबाद पारियों के दम पर 14 गेंद पहले ही मैच को जीतने का काम किया।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम इस हार के बावजूद अंक तालिका में चौथे पायदान पर बने हुए हैं तो वहीं पर पंजाब किंग्स की टीम पांचवे पायदान पर पहुंच गई है।

Story first published: Saturday, April 24, 2021, 22:13 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+