For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोमांचक जीत तो दर्ज कर गए, लेकिन बड़ा नुकसान भी झेल बैठे संजू सैमसन

दुबई। आईपीएल सीजन-14 दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार (21 सितंबर) को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस मैच में चौकों और छक्कों की बारिश हुई। लेकिन आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स दो रन से बाजी मार गया। इस जीत से राजस्थान रॉयल्स टीम के ड्रेसिंग रूम में जीत का माहौल है, तो वहीं दूसरी तरफ कप्तान संजू सैमसन को बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ा है।

दरअसल, संजू पर मैच के दौरान ओवर धीमा करने के लिए जुर्माना झेलना पड़ा है। राजस्थान ने निर्धारित समय में सिर्फ 19 ओवर फेंके थे। वह समय पर 20 ओवर नहीं फेंक सके, जिस कारण उन पर जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, " यह न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत सीजन का पहला मामला सामने आया है। इस कारण संजू पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।'' यदि राजस्थान रॉयल्स दोबारा स्लो ओवर रेट की गेंदबाजी करता है तो उसे ज्यादा जुर्माना भरना पड़ सकता है।

वहीं मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स एक तरह से जीता हुआ मैच हार गया क्योंकि उन्हें आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। उनके पास शेष 8 विकेट बचे थे, लेकिन फिर भी उनकी टीम आखिरी गेंद पर हार दो रन से हार गई। पंजाब को आखिरी ओवर में 4 रन चाहिए थे। संजू ने युवा गेंदबाज कार्तिक त्यागी को गेंद थमाई। कार्तिक त्यागी ने 1 रन देकर 2 विकेट लिए और पंजाब को बड़ा झटका दे दिया।

यह भी पढ़ें- सुनील गावस्कर ने संजू की लगाई क्लास, कहा- बर्बादी होने जा रही है

ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच-
पहली गेंद- मार्कराम एक भी रन नहीं बना सके
दूसरी गेंद- मार्कराम ने रन लिया।
तीसरी गेंद - कार्तिक त्यागी ने तीसरी गेंद पर यॉर्कर लेंथ की गेंद फेंकी, जिसपर निकोलस पूरन संजू को कैच थमा बैठे।
चौथी गेंद- दीपक हुड्डा एक भी रन नहीं बना सके
पांचवीं गेंद- हुड्डा के बल्ले का किनारा लेते हुए संजू सैमसन के हाथ में चली गई। जीत के लिए आखिरी गेंद पर 3 रन चाहिए थे।
छठी गेंद- आखिरी गेंद खेलने के लिए फैबियन एलन बल्लेबाजी करने आए। त्यागी ने एक यॉर्कर गेंद फेंकी, जिसे बल्लेबाज नहीं खेल सका। राजस्थान रॉयल्स ने 2 रन से मैच जीत लिया।

Story first published: Wednesday, September 22, 2021, 19:27 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+