For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिल्ली कैपिटल्स के साथ फिर से जुड़ सकते हैं आर अश्विन, जल्द लौटेंगे बबल में

नई दिल्ली। आईपीएल में कोरोना वायरस के बादल मंडरा रहे हैं, एक के बाद की खिलाड़ी और आईपीएल से जुड़े लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि रविचंद्रन अश्विन टीम में वापसी कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार रविचंद्रन अश्विन आईपीएल के आखिरी चरण में टीम के साथ फिर से जुड़ सकते हैं। बता दें कि अश्विन ने आईपीएल के बीच में ही कुछ दिन का ब्रेक लिया था और सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि वह आईपीएल के बायो बबल से बाहर जा रहे हैं ताकि वह अपने परिवार के साथ रह सके।

परिवार में कोरोना की वजह से आईपीएल से लिया था ब्रेक

आईपीएल के बीच में ही अश्विन के बाहर होने के बाद उनकी पत्नी प्रीति अश्विन ने बताया था कि उनके परिवार के कई सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है, लिहाजा अश्विन संकट के इस समय परिवार को समय देना चाहते हैं। अश्विन ने ट्वीट करके कहा था कि मैं आईपीएल से ब्रेक ले रहा हूं। 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद अश्विन टीम से अलग हो गए थे। अश्विन ने कहा था कि मेरे परिवार और मेरे रिश्तेदारकोरोना से संक्रमित हैं और इस मुश्किल समय में मैं उनकी मदद करना चाहता हूं लिहाजा मैं बायो बबल से बाहर जा रहा है।

7 दिन तक रहना होगा होटल में अकेले

आईपीएल के फाइनल चरण में दिल्ली कैपिटल्स की टीम कोलकाता में अपने मैच खेलेगी। कोलकाता में दिल्ली की टीम पांच मैच खेलेगी। पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा, इसके बाद आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद, सीएसके और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। ऐसे में अगर आर अश्विन टीम के साथ जुड़ने का फैसला लेते हैं तो उन्हें 7 दिन तक क्वारेंटीन में रहना होगा, इस दौरान तीन टेस्ट कराने होंगे। तीनों ही टेस्ट निगेटिव आने के बाद अश्विन टीम के साथ जुड़ सकते हैं। बबल में लौटने के लिए अश्निन को 7 दिन तक अलग होटल में रहना होगा और इस दौरान सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

बदल सकता है आईपीएल शेड्यूल

जिस तरह से आईपीएल में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं उसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल के मैचों को आगे टाला जा सकता है। सोमवार को केकेआर और आरसीबी के बीच होने वाले मैच को पहले ही बीसीसीआई ने रद्द कर दिया था। यही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। दरअसल केकेआर के दो खिलाड़ी संदीप वॉरियर और वरुण चक्रवर्ती कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद टीम क्वारेंटीन में है और सभी खिलाड़ी आइसोलेशन में हैं। कोरोना संकट के बीच बीसीसीआई पर लगातार दबाव बन रहा है कि वह आईपीएल को रद्द करे, लेकिन बीसीसीआई के अधिकारियों ने साफ कर दिया है हम फिलहाल रद्द करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं, हमारे लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई आईपीएल के बाकी के बचे हुए सभी मैचों का आयोजन मुंबई में कार सकती है।

Story first published: Tuesday, May 4, 2021, 11:03 [IST]
Other articles published on May 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+