For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अजिंक्य रहाणे की तस्वीर पर आर अश्विन ने लिए मजे, लेकिन जिंक्स के जवाब ने जीता दिल

नई दिल्ली। आईपीएल के सीजन की शुरुआत से पहले तमाम खिलाड़ी टीमें इसकी अंतिम तैयारियों में जुटी हैं। कई खिलाड़ी अलग-अलग प्रोमो के लिए शूट करा रहे हैं। कुछ इसी तरह का एक शूट अजिंक्य रहाणे ने भी कराया है। जिसके बाद रहाणे ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर पर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने रहाणे की टांग खींचने की कोशिश की है, लेकिन रहाणे ने अश्विन के कमेंट पर ऐसा जवाब दिया जो काफी वायरल हो रहा है।

इस बार दिल्ली की ओर से नजर आएंगे रहाणे

इस बार दिल्ली की ओर से नजर आएंगे रहाणे

आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। आईपीएल का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा। जबकि रहाणे की टीम दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकबाला शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। पिछले आईपीएल के दो सीजन में रहाणे कुछ खास नहीं कर सके हैं, लिहाजा वह पूरी कोशिश करेंगे कि इस सीजन में वह बेहतर प्रदर्शन करे। इससे पहले रॉजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे रहाणे कुछ खास नहीं कर सके थे जिसके बाद इस बार रहाणे दिल्ली की टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

मुश्किल रहा था पिछला आईपीएल

मुश्किल रहा था पिछला आईपीएल

आईपीएल के पिछले सीजन में रहाणे बल्ले से काफी संघर्ष करते नजर आए थे। यही नहीं टीम की ओर से हर मैच खेलने का भी उन्हें मौका नहीं मिल रहा था। पिछले सीजन में उन्होंने 9 मैच खेले थे, जिसमे उन्होंने 113 रन बनाए, जिसमे से एक पारी में उन्होंने 60 रन बनाए थे। रहाणे ने पिछले सीजन में 14.14 के औसत से 105.60 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल के इस सीजन में क्या रहाणे वापसी कर पाते हैं।

रहाणे ने दिया जबरदस्त जवाब

रहाणे ने दिया जबरदस्त जवाब

आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत से पहले रहाणे ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की और लिखा अब वापस बबल में आ गया हूं। जो तस्वीर रहाणे ने साझा की है वह बबल में शामिल होने से पहले की है। रहाणे की इस तस्वीर पर आर अश्विन ने कमेंट किया, इतने गंभीर क्यों हो भाई, वो लाखो डॉलर की स्माइल कहां है। इसके जवाब में रहाणे ने लिखा, वो मुस्कान तब आएगी जब आपको बबल में ज्वाइन करूंगा।

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 13:18 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+