राहुल चाहर ने बताया, कैसे रोहित की सलाह ने बदल दिया खेल और पलट गया मैच
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा की सलाह ने उनकी गेंदबाजी में जबरदस्त बदलाव किया, जिसकी वजह से उन्हें अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। केकेआर के खिलाफ मैच में राहुल चाहर ने जबरदस्त गेंदबाजी की और 4 ओवर में उन्होंने 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। एक वक्त जब मैच मुंबई इंडियंस के हाथ से फिसल रहा था तो चाहर ने एक के बाद एक बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाना शुरू कर दिया। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन खर्च किए।

रोहित ने साझा किया अनुभव
मुंबई इंडियंस के 153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम के लिए शुबमन गिल और नितीश राणा ने मजबूत शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़ डाले। लेकिन राहुल चाहर ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को बड़ी सफलता दिलाई। अपनी सफलता के बारे में राहुल चाहर ने कहा कि रोहित शर्मा के सुझाव ने उन्हें काफी मदद की। उन्होंने नेट्स पर मुझे बताया कि कैसे उन्हें भी लेग स्पिनर के खिलाफ मुश्किल का सामना करना पड़ता था।

रोहित की सलाह ने बदला खेल
राहुल चाहर ने कहा कि रोहित शर्मा ने बहुत कुछ नहीं कहा, वो हमेशा मुझसे कहते हैं कि पूरे आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी करो तुम अच्छे गेंदबाज हो। वो मुझसे कहते हैं कि जब वह नेट्स पर बल्लेबाजी करते हैं तो उन्हें भी कुछ गेंदों को खेलने में दिक्कत होती है। रोहित ने मुझसे कहा कि कोशिश करो कि गेंदबाजी में फोकस करो और बॉल को घुमाने की कोशिश करो।

हमे विश्वास था
चाहर ने कहा कि मैं जानता था कि अगर इस मैच में कोई कुछ बड़ा कर सकता है और इसे पलट सकता है तो वो स्पिनर ही हैं। मेरे पास आत्मविश्वास था। हमने आंद्रे रसल, राहुल त्रिपाठी और इयोन मोर्गन के लिए आक्रामक फील्ड लगाई और तीनों ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। आंद्रे रसल के लिए रोहित ने स्पिल और क्लोज फील्डर लगाए, इससे हमे मनोवैज्ञानिक तौर पर मदद मिली। जब मैं राहुल को गेंद डाल रहा था तो भी हमारे पास 2 कवर और एक स्लिप का फील्डर था। जब मोर्गन बल्लेबाजी कर रहे थे तो हमारे पास एक स्लिप और एक लेग स्लिप फील्डर था। यह दर्शाता है

मुंबई को मिली पहली जीत
बता दें कि मैच में चाहर ने नितीश राणा, शुबमन गिल, इयोन मोर्गन को पवेलियन की राह दिखाई जबकि आंद्रे रसल ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने, जिसके चलते मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई का अगला मुकाबला 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
