For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 में दिल्ली नहीं बल्कि इस टीम के पास हैं सबसे युवा खिलाड़ी, टीम के हिसाब से जानें किसकी क्या है उम्र

IPL 2021 Rajasthan Royals youngest Team of Season 14 know IPL team players average age for 2021 season: नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर और अमीर क्रिकेट टी20 लीग आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैैल से किया जाना है। इस दौरान 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच पहला मैच खेला जायेगा। पिछले कुछ समय से आईपीएल में खिलाड़ियों की उम्र काफी चर्चा का विषय रही है, खास तौर से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में जिस तरह से सीनियर खिलाड़ियों का जगह दी गई उसके बाद उसे सोशल मीडिया पर सीनियर सिटिजन प्लेयर्स की टीम कहा जाने लगा।

आमतौर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आईपीएल की सबसे यंग टीम माना जाता है क्योंकि इस टीम के पास सबसे ज्यादा घरेलू स्तर पर युवा खिलाड़ी हैं, हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल के 14वें सीजन में अगर उम्र के तौर पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम सबसे युवा नहीं रह गई है।

और पढ़ें: IND vs ENG: मार्क वुड ने बताया किस भारतीय गेंदबाज की वजह से बेहतर हुई बॉलिंग, इस नये हथियार पर कर रहे काम

आईपीएल 2021 में खिलाड़ियों की नीलामी के बाद जो टीमों के औसत प्लेयर्स एज लिस्ट उसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम सबसे ऊपर है। राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ियों की औसतन उम्र 25 वर्ष है, जिसके चलते वह आईपीएल 2021 की यंगिस्तान टीम बन चुकी है। वहीं इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 27 वर्ष की औसतन आयु के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है।

इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं। इन टीमों में खिलाड़ियों की औसत उम्र 28 साल है। दिल्ली कैपिटल्स के लिये 2019 में खिलाड़ियों की औसत उम्र 24 साल थी जो कि इस साल 28 हो गई है, ऐसे में उसने अपने यंगिस्तान होने का पद राजस्थान रॉयल्स को दे दिया है।

और पढ़ें: AFG vs ZIM: मोहम्मद नबी के नाम हुआ टी20 क्रिकेट का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, नहीं रखना चाहेंगे याद

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भले ही उम्र के इस मुकाबले में सबसे पीछे रही हो लेकिन औसत उम्र के मामले में उसने काफी सुधार किया है। इस साल टीम ने कई खिलाड़ियों को रिलीज किया और कुछ नये खिलाड़ियों को जगह दी है जिसके चलते उसकी टीम के खिलाड़ियों की औसत उम्र 30 हो गई है। उल्लेखनीय है कि खिलाड़ियों की उम्र भले ही कुछ भी हो लेकिन अनुभव के मामले में एमएस धोनी की टीम हमेशा चौंकाने का काम करती है।

Story first published: Thursday, March 18, 2021, 16:35 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+