For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राजीव शुक्ला ने बताया कैसे होगा टूर्नामेंट

नई दिल्लीः भारत में करुणा के बढ़ते केस के चलते आईपीएल के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। बीसीसीआई की तैयारियां जिस तरह से थी उस हिसाब से कोविड-19 केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बार कोविड-19 संक्रमण के कारण ही आईपीएल के नियमों में भी काफी बदलाव किया गया है। कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर मुकाबला नहीं खेलेगी और सभी मैच न्यूट्रल स्थानों पर होंगे। बीसीसीआई ने इसके लिए 6 जगहों को चुना था जिनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद जैसी जगह शामिल है।

हाल ही में खबर आई थी कि बीसीसीआई ने किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए हैदराबाद को बैकअप विकल्प के तौर पर चुना है। आज भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनिंग बल्लेबाज देवदत्त पादिक्कल कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कई मैदान कर्मियों को भी कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। आईपीएल के होने पर मंडराती आशंकाओं के बादल के बीच बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने कहा है की कोविड-19 के केस बढ़ते जा रहे हैं इसीलिए बीसीसीआई आईपीएल को लेकर सभी तरह की सावधानियां बरत रहा है।

उन्होंने एक बार फिर से यह बात कही है कि प्रतियोगिता के लिए छह स्थान बनाए गए हैं, बायो बबल भी क्रिएट कर दिया गया है और साथ ही टीम में खिलाड़ियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। राजीव शुक्ला ने यह भी बताया है कि प्रतियोगिता जारी रहेगी लेकिन किसी भी प्रकार की कोई ऑडियंस नहीं होगी।

आईपीएल की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबले से हो रही है जो 9 अप्रैल से खेला जाएगा। इससे पहले दिल्ली के स्पिनर अक्षर पटेल को भी कोविड-19 पॉजिटिव निकला है। दूसरी ओर, जिस तरह से मुंबई में कोविड-19 के केस लड़ रहे हैं उसको देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने और भी प्रतिबंध लगाए हैं। पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के नीतीश राणा भी वायरस की चपेट में आ गए हैं।

बोर्ड के सामने समस्या यह है कि अब आईपीएल को कहीं और स्थानांतरित नहीं किया जा सकता क्योंकि इसके शुरू होने में 1 सप्ताह से भी कम समय बचा है और सभी खिलाड़ी भारत में आकर क्वारंटाइन पीरियड से गुजर रहे हैं या फिर इस पीरियड को पूरा करने के बाद प्रैक्टिस सेशन में उतर चुके हैं।

Story first published: Sunday, April 4, 2021, 16:12 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+