For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संकट के इस समय पूरा अफगानिस्तान भारत के साथ: राशिद खान

नई दिल्ली। पूरा देश इस समय कोरोना की महामारी से लड़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर की वजह से लाखो लोग हर रोज कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं जबकि हजारो लोगों की मौत हो रही है। शुक्रवार को देश में कोरोना के 3.86 लाख नए मामले सामने आए जबकि 3000 से अधिक लोगों की मौत हो गई। पूरी दुनिया संकट के इस समय भारत के प्रति अपनी संवेदना जाहिर कर रही है। अलग-अलग देश को मेडिकल मदद भेज रहे हैं जिससे कि संकट के इस समय भारत की मदद की जा सके। इस बीच आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने भी भारत के साथ अपनी संवेदना जाहिर की है।

राशिद खान ने कहा कि मुश्किल के इस समय अफगानिस्तान में हर कोई भारत के साथ है, कृपया हर कोई घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए, सामाजिक दूरी का पालन कीजिए और मास्क पहनिए। राशिद खान ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमे अफगानिस्तान के लोग भारत के लिए दुआ कर रहे हैं। बता दें कि राशिद खान इस समय में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की ओर से खेल रहे हैं। अपनी जबरदस्त गेंदबाजी के चलते उन्होंने एक बार फिर से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अभी तक खेले गए 6 मैच में राशिद खान ने 6.16 की इकोनॉमी से रन दिए हैं जबकि उनका औसत 16.44 का रहा है।

हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद टीम का सफर इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। प्वाइंट टेबल पर हैदराबाज की टीम आखिरी पायदान पर है। अभी तक खेले गए 6 मैच में से हैदराबाद की टीम सिर्फ एक मैच में जीत हासि कर सकी है, जबकि पांच मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। टीम के मुख्य गेंदबाज टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार फिट नहीं हैं, चोटिल होने की वजह से वह टीम से बाहर हैं। वहीं टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके हैं, जिसकी वजह टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है।

Story first published: Friday, April 30, 2021, 15:32 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+