For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आखिरी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी की सलाह कर गई काम, रवींद्र जडेजा ने रच दिया इतिहास

मुंबई। आईपीएल के इतिहास में क्रिस गेल के बाद रवींद्र जडेजा एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ओवर में 37 रन बटोरे हैं। आखिरी ओवर में जडेजा ने जिस तरह से 4 छक्के लगाए और एक चौका लगाया उसके बाद उन्होंने टीम का स्कोर 191 रन तक पहुंचा दिया। महज 28 गेंदों पर 62 रन की पारी खेलने के बाद रवींद्र जडेजा ने गेंद से भी कमाल कर के दिखाया और 4 ओवर में 3 विकेट हासिल किए और एक रन आउट भी किया। जडेजा ने जिस तरह से तीनों ही क्षेत्र में जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया उसके बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

कैसे करते हैं वर्कलोड को मैनेज

कैसे करते हैं वर्कलोड को मैनेज

पारी के आखिरी ओवर में जिस तरह से जडेजा ने विस्फोटक बल्लेबाजी की उसके बाद जडेजा चर्चा का केंद्र बन गए हैं। जब मैच के बाद उनसे आखिरी ओवर की रणनीति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए इससे अच्छा दिन नहीं हो सकता है। मैंने काफी लुत्फ उठाया। जब आप टीम की जीत में योगदान करते हैं तो यह काफी मायने रखता है। मैं अपनी फिटनेस, स्किल पर काफी काम कर रहा था, सौभाग्य से आज उसका फायदा देखने को मिला। बतौर ऑलराउंडर यह मुश्किल होता है, आपको हर क्षेत्र में अच्छा करना होता है। ट्रेनिंग के दौरान मैं तीनों चीजें एक साथ नहीं करता हूं। अलग-अलग दिन बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग का अभ्यास करता हूं। मैं अपनी फिटनेस पर एक दिन काम करता हूं और स्किल पर दूसरे दिन, मैं अपने काम के दबाव को इस तरह से मैनेज करता हूं।

माही भाई ने बताया क्या करना है

माही भाई ने बताया क्या करना है

आखिरी ओवर के बारे में जडेजा ने कहा कि आखिरी ओवर में मैं गेंद को बहुत तेज मारने की कोशिश कर रहा था माही भाई ने मुझसे कहा कि हर्षल तुम्हें विकेट के बाहर वाइड गेंदबाजी करेगा और मैं उसके लिए तैयार था, सौभाग्य से मैंने हर गेंद को अच्छे से कनेक्ट किया और हम स्कोर को 191 रन तक पहुंचाने में सफल हुए, हमारे लिए वह ओवर काफी अहम था, मुझे पता था कि मुझे कुछ रन बनाने हैं अगर मुझे स्ट्राइक मिलती है। मैच में कैच छूटने पर हंसते हुए जडेजा ने कहा कि आज मेरा दिन नहीं था, लेकिन मैंने एक बल्लेबाज को रन आउट किया और मैं इससे खुश हूं।

कोहली ने भी की तारीफ

कोहली ने भी की तारीफ

बता दें कि रवींद्र जडेजा एकमात्र चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक पारी में 50 से अधिक रन बनाए और तीन क्रिकेट भी हासिल किए हैं। जडेजा की तारीफ करते हुए आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि जडेजा ने जो किया उसे हर कोई देख सकता है, मैं उन्हें बैट, बॉल और फील्डिंग में इतना अच्छा करते देखकर बहुत खुश हूं, दो महीने बाद वह भारत के लिए खेलेंगे और आपको यह देखकर अच्छा लगता है कि आपका अहम ऑलराउंडर इतना अच्छा कर रहा है, अगर वह अच्छा खेल रहे हैं और आत्मविश्वास से भरे हैं तो वह कई अवसर को वह खत्म कर देते हैं।

Story first published: Monday, April 26, 2021, 11:16 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+