For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 : आरसीबी बनी सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई में खेले गए आईपीएल सीजन-14 के 10वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। विराट कोहली की अगुवाई में बैंगलोर ने सीजन के पहले दो मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की। उसी लय को बनाए रखते हुए, उन्होंने कोलकाता को हराया और जीत की हैट्रिक बनाई। इस मैच में बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। यही वजह है कि बैंगलोर 200 रन के आंकड़े तक पहुंची। बैंगलोर ने एक गौरवपूर्ण रिकॉर्ड भी बनाया।

बैंगलोर की मजबूत बल्लेबाजी
कोलकाता के खिलाफ बैंगलोर की शुरुआत खराब रही। उन्होंने 9 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। लेकिन उसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी को संभाला। अंत में, बैंगलोर को 204 तक ले जाने के लिए एबी डिविलियर्स ने 34 गेंदों में नाबाद 76 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। इसके साथ ही बैंगलोर आईपीएल के इतिहास में 200 से अधिक रन बनाने वाली टीम बन गई। बैंगलोर ने 20 बार आईपीएल में 200 से अधिक रन बनाए हैं। उनके बाद चेन्नई है, जिन्होंने 17 बार यह कारनामा किया है।

IPL में सबसे ज्यादा 200 रन बनाने वाली टीम -
1) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 20 *
2) चेन्नई सुपर किंग्स - 17
3) पंजाब किंग्स - 15
4) मुंबई इंडियंस - 14
5) कोलकाता नाइट राइडर्स - 12

इस बीच, इस रिकॉर्ड तोड़ जीत के साथ बैंगलोर की खुशी दोगुनी हो गई है। बैंगलोर के 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता 20 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन ही बना सकी। कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 38 रन से जीत दर्ज की और अंक तालिका में भी शीर्ष स्थान पर रही।

Story first published: Sunday, April 18, 2021, 21:33 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+