For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: RCB के लिए राहत की खबर, कैटिच ने दी देवदत्त पडिक्कल को लेकर बड़ी अपडेट

चेन्नईः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल अपनी टीम को चेन्नई में तब तुरंत ज्वाइन कर सकते हैं जब वे कोविड-19 का नेगेटिव टेस्ट करा लेते हैं। इस बात की जानकारी आरसीबी के हेड कोच साइमन कैटिच ने दी है। कैटिच का कहना यह है कि देवदत्त को अनिवार्य क्वॉरेंटाइन पीरियड से गुजरने की कोई जरूरत नहीं होगी और वह कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव हासिल करते ही तुरंत टीम से जुड़ सकते हैं।

यह जानकारी आरसीबी खेमे के लिए एक राहत के तौर पर आई है जिसको जिसको चेन्नई में अपना पहला मुकाबला शुक्रवार को खेलना है। देवदत्त पडिक्कल 22 मार्च को कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए थे और फिलहाल वे बेंगलुरु में रिकवरी कर रहे हैं।

साइमन कैटिच ने मीडिया में बात करते हुए इसकी जानकारी दी और कहा- "देवदत्त जैसे ही चेन्नई आते हैं वैसे ही वे प्रैक्टिस के लिए उपलब्ध होंगे। हमको यही कहा गया है कि उनको किसी तरह की क्वारंटाइन प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। मेडिकल ऑफिसर ने मुझे जानकारी दी है कि देवदत्त चेन्नई आ सकते हैं और सीधे अपनी प्रैक्टिस में उतर सकते हैं। इस तरह से वे उसी तरह की सिचुएशन में है जैसे कि विराट कोहली या वाशिंगटन सुंदर या फिर एबी डी विलियर्स जो कि अपने क्वारंटाइन को बुधवार को पूरा कर चुके हैं।"

इसके अलावा साइमन कैटिच ने युजवेंद्र चहल का सपोर्ट किया है और कहा है कि उनका आईपीएल अच्छा रहेगा भले ही चहल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाल में कुछ संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले महीने संपन्न हुई T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में चहल तीन मैचों में केवल तीन ही विकेट ले पाए थे और उनका इकोनामी रेट 9.9 था। टीम उनसे इतनी परेशान हो गई थी कि अंतिम दो मैचों में राहुल चाहर चहल की जगह पर खेले थे। हालांकि चहल का रिकॉर्ड आईपीएल में निश्चित तौर पर अच्छा है और उनके नाम पर 121 विकेट इस लीग में है जो कि नौवां सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज आंकड़ा है।

साइमन कैटिच ने कहा है कि इंग्लैंड एक बहुत ही अच्छी टीम है ऐसे में चहल के पास थोड़ा सा मुश्किल समय रहा है लेकिन उनका आईपीएल में रिकॉर्ड काफी बेहतरीन है। उन्होंने यह भी बताया है कि चहल ने आरसीबी के पहले प्रैक्टिस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की है जहां पर उन्होंने स्पिन भी हासिल की और विकेट भी लिए जबकि उनके पास कई तरह की विविधता भी मौजूद थी। आरसीबी के पास चार स्पेशलिस्ट स्पिनर होंगे जिनमें चहल के अलावा वाशिंगटन सुंदर, एडम जांपा और शाहबाज अहमद भी शामिल है।

Story first published: Wednesday, April 7, 2021, 9:01 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+