For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCB ने PBKS को दिया 165 का लक्ष्य, पडिक्कल की ठोस बैटिंग के बाद मैक्लवेल की तूफानी पारी

नई दिल्लीः आईपीएल के एक और डबल हेडर में बेंगलुरु का मुकाबला पंजाब की टीम से चल रहा है जिसमें विराट कोहली की आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स को 165 रनों का लक्ष्य दिया है।

आरसीबी को विराट कोहली ने एक बार फिर से शुरुआत दिलाई और उनका साथ देवदत्त पडिकल ने बखूबी तौर पर दिया। ऋतुराज गायकवाड के बाद देवदत्त एक और युवा उदयीमान भारतीय बल्लेबाज हैं जिनमें भविष्य की अपार संभावनाएं दिखती है। पहला विकेट 68 रनों के स्कोर पर विराट कोहली का गिरा जो हेनरिक्स की गेंद पर बोल्ड हुए।

कोहली आउट होने से पहले बहुत आक्रामक अंदाज नहीं दिखा सके लेकिन उन्होंने 24 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली जिसमें 2 चौके व एक छक्का लगाया है। जबकि डेनियल क्रिश्चियन कुछ खास नहीं कर पाए क्योंकि उनको भी हेनरिक्स ने गोल्डन डक पर चलता किया।

इसके बाद अगले विकेट की बारी देवदत्त की थी जिन्होंने बेहतरीन 40 रन बनाए लेकिन अपनी पारी को लंबा और तेज नहीं खींच सके उन्होंने हेंनरिक्स की ही गेंद पर बोल्ड होने से पहले 38 गेंदों पर चार चौके व 2 छक्कों की पारी खेली।

इसके बाद हमें आरसीबी के 2 बैटिंग पावर हाउस ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स के बीच एक शानदार अर्धशतकीय साझेदारी देखने को मिली, जहां पर डिविलियर्स ने रन आउट होने से पहले 18 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली और एक चौक का वह दो छक्के लगाए।

दूसरी और मैक्सवेल का टिपिकल शो स्टार्ट हो था और उन्होंने आईपीएल में एक और तूफानी पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक भी पूरा किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में आने के बाद ग्लेन मैक्सवेल की भी कायापलट हो चुकी है और उनके प्रदर्शन के बूते आरसीबी भी बेहतरीन खेल दिखा रही है। मैक्सवेल ने 33 गेंदों पर 57 रनों की तेज बैटिंग में 3 चौके और 4 छक्के जड़े और उनको डेथ ओवर में मोहम्मद शमी ने सरफराज खान के हाथों कैच आउट करवाया।

आरसीबी का निचला क्रम डेथ ओवर में खास नहीं कर सका और मैक्सवेल के रहते इसकी बहुत जरूरत भी नहीं पड़ी।

बॉलिंग में हेनरिक्स ने टॉप ऑर्डर के विकेट लिए और शमी ने निचले क्रम को काबू में रखा। दोनों गेंदबाजों को तीन-तीन विकेट मिले हैं।

Story first published: Sunday, October 3, 2021, 17:31 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+