For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ग्लेन मैक्सवेल ने खेली अर्धशतकीय पारी, जमकर लगाई KKR के गेंदबाजों की क्लास

IPL 2021 RCB vs KKR: Glenn Maxwell scores 78 runs from 49 balls, with 3 sixes | वनइंडिया हिंदी

चेन्नई। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 9 रन के स्कोर पर दो बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया। कप्तान विराट कोहली 5 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए तो रजत पाटीदार 1 रन के स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल ने जबरदस्त पारी खेली और टीम को संभाला। ग्लेन मैक्सवेल ने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर टीम के स्कोर को 9 ओवर में 78/2 तक पहुंचा दिया।

क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने ग्लेन मैक्सवेल की पारी की तारीफ करते हुए कहा कि मैक्सवेल ने आरसीबी की टीम के लिए वही किया जो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जॉनी बेयरस्टो ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ किया था, लेकिन जरूरत है कि मैक्सवेल इस पारी को लंबा लेकर जाए और बड़ा स्कोर खड़ा करें। बता दें कि मैक्सवेल ने लगातार दूसरी बार अर्धशतक लगाया है। इस सीजन से पहले आखिरी बार 2016 में ग्लेन मैक्सवेल ने अर्धशतक लगाया था। इस सीजन में लगातार मैक्सवेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। आईपीएल की इस नीलामी में आरसीबी ने मैक्सवेल को खरीदा था।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली जल्दी रन बनाने की कोशिश में वरुण चक्रवर्ती की गेंद को बाउंड्री पार करने की कोशिश की लेकिन उल्टा भागते हुए राहुल त्रिपाठी ने जबरदस्त कैच लपककर विराट कोहली को पवेलियन भेजा। कोहली के बाद दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे रजत पाटीदार पूरी तरह से अपनी लाइन खो बैठे और क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और ग्लेन मैक्सवेल ने पारी को संभाला लेकिन पाटीदार 25 रन के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर राहुल त्रिपाठी को अपना कैच थमा बैठे।

Story first published: Sunday, April 18, 2021, 16:34 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+