For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैक्सवेल- चहल के कमाल से RCB को मिला प्लेऑफ का टिकट, PBKS को 6 रनों से हराया

नई दिल्लीः आरसीबी की टीम ने पंजाब किंग्स को 6 हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। वे लगातार दूसरे सीजन में प्लेऑफ में पहुंचे हैं। इस जीत के हीरो ग्लेन मैक्सवेल और युजवेंद्र चहल रहे। आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 164 रन बनाए थे जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 158 रन ही बना सकी। आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है।

यह मुकाबला काफी काटें का साबित हुआ जिसमें कभी पंजाब किंग्स की टीम हावी होती दिखाई दी तो कभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आसानी से मैच छोड़ने से इंकार कर दिया। एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी पंजाब किंग्स की टीम की शुरुआत केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने बहुत ही बेहतरीन दी जब उन्होंने पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में 91 रन जोड़ दिए।

यहां से पंजाब सिंह की जीत लगभग निश्चित दिखाई देने लगी थी लेकिन एक के बाद एक ऐसे झटके लगे की आरसीबी की मैच में बेहतरीन वापसी हो गई। पहला विकेट केएल राहुल का गिरा जो अभी अपनी पारी को संभालने का काम कर ही रहे थे लेकिन शाहबाज अहमद की गेंद पर हर्षल पटेल ने उनको 39 रनों के निजी स्कोर पर लपक लिया।

राहुल ने आउट होने से पहले 35 गेंदे खेली थी और कप्तान के जाने के बाद निकोलस पूरन भी 3 रन बनाकर चलते बने। यह कैरेबियाई बल्लेबाज अपनी गैर निरंतरता से किसी भी टीम के लिए पीड़ा दायक साबित हो सकता है। उनके आउट होने के बाद मयंक अग्रवाल ने पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। उन्होंने शानदार अर्धशतक भी लगाया लेकिन जल्द ही उनका विकेट भी गिर गया।

मयंक अग्रवाल को अनुभवी चहल ने सिराज के हाथों लपकाया और 57 के निजी स्कोर पर केएल राहुल के दोस्त मयंक को पवेलियन लौटना पड़ा। क्रीज छोड़ने से पहले मयंक अग्रवाल बहुत जबरदस्त लय में थे और उन्होंने 6 चौके व दो छक्के की मदद से केवल 42 गेंदों का सामना करते हुए अपनी पारी खेली।

इसके बाद पंजाब किंग्स की बैटिंग रन रेट के दबाव में ढहती चली गई। शुरुआत हुई सरफराज खान से जिनको चहल ने गोल्डन डक पर आउट कर दिया। इसके बाद फॉर्म में चल रहे एडम मार्करम से उम्मीदें थी लेकिन उन्होंने 14 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली और वह जॉर्ज गार्टोन की गेंद पर क्रिश्चियन के हाथों लपके गए।

पंजाब किंग्स को अब जीत के लिए केवल शाहरुख खान और मोइजेस हेनरिक्स के ऊपर ही निर्भर रहना था और इन दोनों बल्लेबाजों ने कुछ रन बनाए लेकिन दुर्भाग्य से अपनी टीम की नैया नहीं पार करा सके। अगर सब कुछ ठीक-ठाक चलता तो पंजाब किंग्स को जीत जाना चाहिए था लेकिन इस बार शाहरुख खान मैच के हीरो नहीं बन सके। उन्होंने रन आउट होने से पहले 11 गेंदों पर 16 रन बनाए और हेनरिक्स कुछ भी नहीं कर सके। वे केवल 9 गेंदों पर 12 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

गेंदबाजीं में युजवेंद्र चहल ने अपना अनुभव डालते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए और साबित किया कि वह राहुल चाहर से किसी भी हालातों में एक बेहतर गेंदबाज है। भारत को अपनी T20 वर्ल्ड कप की टीम पर एक बार फिर से विचार करना होगा क्योंकि ऐसे कई खिलाड़ी है जो टीम में शामिल है लेकिन चल नहीं रहे और ऐसे कई प्लेयर हैं जो टीम से बाहर हैं लेकिन चल रहे हैं।

इससे पहले आरसीबी ने विराट कोहली के 25 और देवदत्त पडिक्कल के 40 रनों की बदौलत एक अच्छी शुरुआत की थी जिसको आगे मैक्सवेल और डिविलियर्स ने बढ़ाया। यहां पर मैक्सवेल के 33 गेंदों पर बनाए गए 57 रन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बहुत काम आए और इस टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 164 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया था।

बैटिंग में निराश करने वाले हेनरिक्स ने बहुत जबरदस्त बॉलिंग की थी और 4 ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए थे जबकि भारत के अनुभवी शमी को भी 4 ओवर में 39 रन देकर इतने ही विकेट मिले।

Story first published: Sunday, October 3, 2021, 19:44 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+