For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राजस्थान रॉयल्स के लिए आज के मैच में हैं दो मुश्किल चुनौती, आसान नहीं होगा पार पाना

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अहम मुकाबला है। एक तरफ जहां आऱसीबी की टीम लगातार तीन मुकाबले जीतकर प्वाइंट टेबल पर दूसरे स्थान पर है तो राजस्थान रॉयल्स की टीम तीन में से दो मैच हार चुकी है। लिहाजा राजस्थान की टीम अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से आज मैदान में उतरेगी। लेकिन राजस्थान की राह में सबसे बड़ा रोड़ा आरसीबी टीम के कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जिससे पार पाना राजस्थान के लिए आसान नहीं होगा।

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स राजस्थान के लिए इसलिए भी सबसे मुश्किल चुनौती है क्योंकि दोनों ही खिलाड़ियों ने राजस्थान के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाए हैं। एबी डिविलियर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 484 रन बनाए हैं जबकि विराट कोहली ने राजस्थान के खिलाफ 482 रन बनाए हैं। आईपीएल के इस सीजन में भी दोनों ही बल्लेबाज अच्छे फॉर्म में हैं। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों को जल्दी आउट करना राजस्थान के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा आरसीबी के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भी बड़ी चुनौती होंगे जो लगातार इस सीजन में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

आरसीबी और राजस्थान की टीमें एक दूसरे के खिलाफ अभी तक कुल 23 मैच खेल चुकी हैं, जिसमे से 10 मुकाबलों में आरसीबी की टीम ने जीत दर्ज की है जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 10 मैच में जीत दर्ज की है, 3 मैचों में नतीजा नहीं आ सका है। वहीं राजस्थान की टीम की बात करें तो आरसीबी के खिलाफ सर्वाधिक रन संजू सैमसन ने बनाए हैं, उनके नाम 220 रन हैं जबकि जॉस बटलर ने 128 रन बनाए हैं। गेंदबाजो की बात करें तो युजवेंद्र चहल ने ने सर्वाधिक 16 विकेट हासिल किए ङैं जबकि श्रेयस गोपाल ने 14 और हर्षल पटेल ने 6 विकेट लिए हैं।

Story first published: Thursday, April 22, 2021, 18:57 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+