For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: RCB vs RR ड्रीम11, संभावित प्लेइंग XI, टीमों की जानकारी

मुंबई, अप्रैल 22: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला आईपीएल 2021 मैच खेलेगी। इससे पहले वे चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में तीन मैच खेलकर तीनों में जीत हासिल कर चुके हैं। अब उनका चौथा मुकाबला कमजोर टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा।

रॉयल्स की टीम जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स के बाद कमतर दिखने लगी है। क्रिस मॉरिस का बैटिंग में इस्तेमाल बहुत ही निचले क्रम पर किया जा रहा है। आइए देखते हैं इस मुकाबले में माइखेल ड्रीम11, प्लेइंग इलेवन भविष्यवाणी और टीम न्यूज क्या कहती है-

1. टीम न्यूज- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

आरसीबी की टीम ने आईपीएल के इतिहास में लगातार तीन मैच शुरुआत में जीते हैं और वे चौथी जीत की ओर देखेंगे। रजत पाटीदार टीम की कमजोर कढ़ी हैं उनकी जगह पर मोहम्मद अजहरुद्दीन या फिर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेनियल सैम्स को लिया जा सकता है। इन दोनों ने क्वारेंटाइन पूरा करने के बाद टीम का बायो-बबल ज्वॉइन कर लिया है।

2. टीम न्यूज- राजस्थान रॉयल्स

बेन स्टोक्स के आईपीएल 2021 से बाहर होने के बाद राजस्थान की टीम इंग्लिश बल्लेबाज द्वारा लियाम लिविंगस्टोन द्वारा बायो-बबल छोड़ने से जूझ रही है। यह खिलाड़ी बबल से तंग होकर वापस की घर की फ्लाईट पकड़ चुका है। आर्चर पहले ही बाहर हैं। यह टीम शिवम दुबे के स्थान पर श्रेयस गोपाल को ला सकती है क्योंकि कर्नाटक के स्पिनर का आरसीबी के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है।

3. प्लेइंग 11

RCB: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार / डैनियल सैम्स / मोहम्मद अजहरुद्दीन, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, काइल जैमीसन, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

RR: जोस बटलर, मनन वोहरा, संजू सैमसन, शिवम दूबे / श्रेयस गोपाल, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान।

4. ड्रीम 11

विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।

Story first published: Thursday, April 22, 2021, 11:20 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+