मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं पार कर सके। जॉस बटलर 8 रन तो मनान वोहर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान संजू सैमसन भी सिर्फ 21 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर आसान सा कैच ग्लेन मैक्सवेल को थमा बैठे। वहीं डेविड मिलर तो खाता भी नहीं खोल सके और सिराज की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गए। महज 43 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बाद टीम की पारी को शिवम दुबे और रेयान पराग ने संभाला। शिवम दुबे ने 32 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 5 चौके लगाए, जबकि रेयान पराग ने 16 गेंद पर 25 रन बनाए और चार चौके लगाए। शुरुआत में पारी लड़खड़ाने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए 20 ओवर में 177 रन का स्कोर खड़ा किया। ऐसे में कोहली सेना को लगातार चौथी जीत दर्ज करने के लिए 178 रन बनाने होंगे।
वहीं राहुल तेवतिया ने 23 गेंदों पर 40 रनों की आतिशी पारी खेली। इस पारी में तेवतिया ने 2 छक्के और 4 चौके लगाए। क्रिस मॉरिस 7 गेंदों पर सिर्फ 10 रन बना सके और हर्षल पटेल को अपना विकेट थमा बैठे। मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने जबरदस्त शुरूआत की और मोहम्मद सिराज ने जॉस बटलर को क्लीन बोल्ड कर दिया। अपने 4 ओवर में सिराज ने सिर्फ 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। जबकि काइल जैमिसन ने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर एक विकेट हासिल किया। वहीं हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।