For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूर्व क्रिकेटर ने बताया, आज के मैच में ये खिलाड़ी लगा सकता है शतक

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स का आज अहम मुकाबला आरसीबी के साथ है। राजस्थान के सामने आज के मैच में सबसे बड़ी चुनौती होगी कि सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज करे तो वहीं आरसीबी की टीम लगाार चौथी जीत दर्ज करके प्वाइंट टेबल पर पहले पायदान पर पहुंचने के इरादे से मैदान में उतरेगी। यूं तो आरसीबी की टीम राजस्थान के खिलाफ मजबूत नजर आती है, लेकिन राजस्थान की टीम उलटफेर करने का माद्दा रखती है, ऐसे में देखने वाली बात यह है कि क्या राजस्थान की टीम आज कोहली की टीम को पटखनी दे सकती है।

बेंगलुरू की टीम को एक तेज गेंदबाज को जोड़ना चाहिए, टीम में चहल, वॉशिंटन सुंदर हैं,ऐसे में शाहबाज अहमद की जदह नवदीप सैनी को टीम में जगह देनी चाहिए। डैन क्रिश्चियन को 2 मैच के बार बैठा दिया, बावजूद इसके वह चोटिल नहीं थे, ऐसे में देखने वाली बात यह है कि क्या डैन क्रिश्चियन को टीम में शामिल किया जाता है। मेरे हिसाब से नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया जाना चाहिए। ये ऐसा मैदान है अगर गेंद गीली ना हो तो गेंदबाजों को मदद मिलेगी। अगर नई गेंद अच्छी टप्पे पर गिरे तो विकेट मिलने का पूरा चांस होता है।

आशीष नेहरा ने कहा कि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स की जगह की भरपाई कर पाना आसान नहीं है। मुझे नहीं लगता है कि उनकी भरपाई कोई कर सकता है। टीम के पास सकारिया, उनादकत और टाई जैसे विकल्प हैं। ऐसे में उनके पास एकमात्र विकल्प है श्रेयस गोपाल, श्रेयस गोपाल को टीम में मौका मिलना चाहिए। हालांकि टीम के सामने यह चुनौती जरूर है कि श्रेयस गोपाल को किसकी जगह पर टीम में शामिल किया जाता है। अगर राजस्थान को जीतना है तो उ्हें विकेट जरूर लेना होगा, मैच में विकेट लिए बिना जीत हासिल कर पाना मुश्किल है।

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि वानखेड़े की पिच फ्लैट और सपाट है, जहां पर रन आसानी से बनेंगे। वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मेरे हिसाब से विराट कोहली राजस्थान के खिलाफ मैच में शतक लगा सकते हैं। राजस्थान को ऐसे स्पिन गेंदबाज को खिलाना चाहिए जो चार ओवर डाले और विकेट ले। मुझे लगता है कि श्रेयस गोपाल को टीम में मौका मिल सकता है क्योंकि राहुल तेवतिया पूरी तरह से स्पिन गेंदबाज नहीं हैं, वह बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजी कर लेते हैं।

Story first published: Thursday, April 22, 2021, 18:55 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+