For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: विराट कोहली और मोहम्मद सिराज दुबई पहुंचे, RCB ने किया अपने कप्तान का स्वागत

दुबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज संयुक्त अरब अमीरात में पहुंच चुके हैं क्योंकि वहां पर उनको इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा चरण खेलना है। यह दोनों ही खिलाडी इंग्लैंड में रही भारतीय टीम का हिस्सा थे जहां पर पांचवां टेस्ट मैच होना संभव नहीं हो सका और कई लोगों ने आईपीएल के ऊपर इसका ठीकरा फोड़ा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड से निकालने के लिए चार्टर विमान का इंतजाम किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक कोहली वही सीनियर खिलाड़ी हैं जिसने पांचवें टेस्ट मैच को न खेलने की जिद पकड़ ली थी और फिलहाल कोहली आरसीबी के खेमे में पहुंच चुके हैं। बता दे भारत ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में टेस्ट मैच खेलने से तब इनकार कर दिया था जब सभी खिलाड़ियों के आरटी पीसीआर टेस्ट नेगेटिव आए थे क्योंकि उनको शक था कि आने वाले दिनों में कोविड इंफेक्शन बढ़ सकता है।

अपने दोनों अहम खिलाड़ियों की मौजूदगी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फूली नहीं समा रही है और उसने अपने कप्तान के आगमन की घोषणा ट्विटर पर की है। आरसीबी अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखती है, "आप जिस खबर का इंतजार कर रहे थे, किंग कोहली और मियां मैजिक दुबई में टीम को ज्वाइन कर चुके हैं।"

इसके साथ ही दो फोटो लगाई गई है जिसमें आप विराट कोहली और मोहम्मद सिराज को कैजुअल कपड़ों में मास्क लगाकर आरसीबी के लोगो के ठीक सामने थम्स-अप करते हुए देख सकते हैं। आईपीएल के लिए बायो बबल प्रोटोकॉल तय किए गए हैं जिसमें सभी खिलाड़ी, जो यूएई पहुंच रहे हैं, पहले 6 दिन का सख्त क्वारंटाइन पूरा करेंगे और इस दौरान इनका तीन बार टेस्ट किया जाएगा।

विदेशी खिलाड़ी भी अब अपनी अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए दुबई मे लैंड करते जा रहे हैं जिनमें एक नाम ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर डेन क्रिश्चियन का है और वे भी आरसीबी का ही हिस्सा हैं जिनका स्वागत करते हुए फ्रेंचाइजी के ट्विटर अकाउंट ने कैप्शन दिया है- डैन का काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत है। अगर आप डेन क्रिश्चियन को एक्शन में वापस जल्दी से देखना चाहते हैं तो जल्दी से हार्ट की इमोजी ड्रॉप कीजिए।"

आईपीएल का 14वां सीजन शुरू में तो भारत में ही हुआ था लेकिन कोरोना के चलते मई में इसको स्थगित करना पड़ा और अब यह 19 सितंबर को दुबई में हो रहा है जहां पर दो कद्दावर टीम चेन्नई सुपरकिंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस का मुकाबला होगा। इसके बाद आप आबू धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच देख सकते हैं। शारजाह का मैदान अपना पहला मुकाबला 24 सितंबर को देखेगा जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सामने होगी। 13 मैच दुबई में खेले जाएंगे और शारजाह का मैदान 10 मैच कराएगा, जबकि आठ मुकाबले अबू धाबी में आपको देखने के लिए मिल जाएंगे।

Story first published: Sunday, September 12, 2021, 14:59 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+