चेन्नई : इंडियन प्रीमियर लीग 2021 की शुरआत आज (9 अप्रैल) मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले के साथ हुई। मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। दोनों टीमों के पास महान खिलाड़ियों का ढेर है। इसलिए यह मैच काफी रोमांचक है। दोनों टीमें चाहेंगी कि जीत हासिल कर टूर्नामेंट की शुरूआत की जाए।
आरबीसी ने न्यूजीलैंड के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को माैका दिया है। काइल जेमिसन का बेस प्राइस सिर्फ 75 लाख रुपये था, लेकिन आरसीबी ने इन्हें 15 करोड़ में खरीदा था। इनकी लंबाई 6 फीट 8 इंच है। वहीं मुंबई इंडियस ने अफ्रीकी ऑलराउंडर मार्को जानसेन को आईपीएल डेब्यू करने का माैका दिया है। 20 वर्षीय ये गेंदबाज अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी नहीं खेल पाया लेकिन आईपीएल में उन्हें अपना हुनर दिखाने का माैका मिला है। खास बात यह है कि इस खिलाड़ी की लंबाई भी 6 फीट 8 इंच है, जो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। मार्को का बेस प्राइस 20 लाख था। मुंबई फ्रेंचाइजी ने इसी मूल्य पर उन्हें खरीदते हुए अपनी टीम के साथ जोड़ा।
खास बात यह है कि काइल जैमीसन व जानसेन पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं। दोनों की लंबाई भी एक जैसी है। देखना यह बाकी है कि ये दोनों लंबे कद के खिलाड़ी पूरे आईपीएल सीजन में अपनी छाप छोड़ पाएंगे या नहीं। इसके अलावा क्रिस लिन को भी मुंबई ने माैका दिया जो 2 करोड़ की कीमत में फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े थे। वहीं आरसीबी को ग्लेन मैक्सवेल से बड़ी उम्मीद होगी, जो 14.25 करोड़ में बिके हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
मुंबई इंडियंस-
रोहित शर्मा (c), क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (wk), हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, राहुल चाहर, मार्को जानसेन, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-
विराट कोहली (c), रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स (wk), ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, डैनियल क्रिस्टियन, वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल