IPL के बाकी के सभी मैच मुंबई में कराने की योजना बना रहा BCCI

नई दिल्ली। आईपीएल में कोरोना संकट आने के बाद जो रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार आईपीएल के बचे हुए सभी मैच मुंबई में ही खेले जा सकते हैं। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच सोमवार को खेले जाने वाले मैच को स्थगित कर दिया गया था। दरअसल केकेआर के दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद मैच को स्थगित कर दिया गया था। यही नहीं इसके बाद रिपोर्ट सामने आई थी कि सीएसके के भी तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि इसमे एक भी सक्रिय खिलाड़ी शामिल नहीं है।

बीसीसीआई की जो रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार बोर्ड कोविड के जोखिम को कम करना चाहता है और इसी वजह से बीसीसीआई योजना बना रहा है कि आईपीएल के बाकी के बचे सभी मैचों को मुंबई में ही कराया जाए। माना जा रहा है कि इसी हफ्ते के अंत में टूर्नामेंट को मुंबई शिफ्ट किया जा सकता है। इसके लिए बीसीसीआई मुंबई के बड़े होटल में उपलब्धता को देख रहा है, जहां पर बबल को बनाया जा सकता है और सभी जरूरी एसओपी का पालन किया जा सकता है।

बता दें कि मुंबई में तीन क्रिकेट के मैदान हैं, जहां पर आईपीएल के मैचों का आयोजन हो सकता है। वानखेड़े, डवाई पाटिल और ब्रैबोर्न में आईपीएल के मैच खेले जा सकते हैं। आईपीएल के शुरुआती 10 मैच वानखेडे़ मैदान में ही खेले गए थे। जबकि बाकी के दो मैदान का इस्तेमाल प्रैक्टिस के लिए किया गया था। आईपीएल को मुंबई में शिफ्ट किए जाने का मतलब है कि पूरे शेड्यूल को बदलना पड़ेगा, यानि इसमे कई डबल हेडर हो सकते हैं, एक ही दिन में दो मैच खेले जाएंगे। यही नहीं आईपीएल का फाइनल मुकाबला जोकि 30 मई को खेला जाना था उसे जून की शुरुआत में कराया जा सकता है।

अहम बात यह है कि भारत जून माह में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलने के लिए इंग्लैंड जाएगी। फाइनल मुकाबला 18 जून को खेला जाना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मैच साउथैंपटन में खेला जाना है लेकिन इसको लेकर भी संशय नजर आ रहे हैं क्योंकि यूके ने भारत से सभी विमानों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में अगर आईपीएल को आगे बढ़ाया जाता है तो टेस्ट चैंपियनशिप के साथ इसका टकराव हो सकता है। आईपीएल के लिए अहमदाबाद, बेंगलरू, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई छह वेन्यू थे। चेन्नई और मुंबई में आईपीएल के पहले चरण के मैच कराए गए, जबकि हाल के मैद अहमदाबाद और दिल्ली में खेले गए हैं।

Story first published: Tuesday, May 4, 2021, 8:47 [IST]
Other articles published on May 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+