For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL के बचे हुए मैचों की तारीख तय, UAE में खेले जाएंगे मैच

BCCI likely to host remaining IPL matches from 15th September after England Tour| Oneindia Sports

नई दिल्ली। भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम फिलहाल मुंबई में क्वारेंटीन है और इसके बाद 2 जून को टीम इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होगी। ऐसे में बड़ी खबर सामने यह आई है कि आईपीएल के बाके के मैच सितंबर और अक्टूबर माह में आईसीसी टी-20 विश्वकप से पहले कराए जाएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने आईपीएल के बाकी के मैच कराने की रणनीति तैयार कर ली है और एक महीने के खाली समय में 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच आईपीएल के बचे हुए मैचों का आयोजन यूएई में कराया जाएगा। फिलहाल बीसीसीआई इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से बात कर रहा है ताकि दूसरे और और तीसरे टेस्ट मैच के बीच के समय को कम किया जा सके। लेकिन अगर ऐसा नहीं भी हो पाता है और दोनों बोर्ड के बीच सहमति नहीं भी बन पाती है तो भी आईपीएल के बाकी के 31 मैचों का आयोजन चार हफ्तों में करा लिया जाएगा।

2 जून को एजीएम की अहम बैठक

बता दें कि बीसीसीआई ने कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से आईपीएल को 4 मई को सस्पेंड कर दिया था। ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि टी-20 विश्वकप और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बीच आईपीएल के बाकी के मैच कैसे कराए जाएंगे। गौर करने वाली बात है कि टी-20 विश्वकप का आयोजन 18 अक्टूबर से भारत में होना है, लेकिन भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए संभव है कि इसे यूएई में ही कराया जाए। इसपर अंतिम फैसला 2 जून को होने वाली एजीएम की बैठक में लिया जाएगा। लेकिन बीसीसीआई अभी भी यह चाहता है कि विश्वकप भारत में हो।

टेस्ट रीशेड्यूल करने पर विचार

दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के बीच 9 दिन का अंतराल है। 5 टेस्ट मैच कुल 41 दिन में खेले जाएंगे। दूसरा टेस्ट मैच 12 से 16 अगस्त के बीच होगा जबकि तीसरा टेस्ट 25-28 अगस्त के बीच होगा। बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि अगर इस अंतर को चार दिन का कर दिया जाए तो इससे बीसीसीआई के पास अतिरिक्त दिन होंगे और इसका इस्तेमाल आईपीएल के लिए किया जा सकता हैा। अगर ऐसा नहीं भी होता है तो भारत और इंग्लैंड की टीम को एक पूरा दिन इंग्लैंड से यूएई की यात्रा में देना होगा।

8 दिन में 16 मैच

सूत्र ने बताया कि बीसीसीआई 24 दिन में 27 मैच करा सकता है। यह समय उपलब्ध है, इसका मतलब है कि शनिवार और रविवार को दो मैच हो सकते हैं और 16 मैच इन 8 दिनो में हो सकते हैं। बाकी के 11 मैच 19 दिन में कराए जा सकते हैं। अगर इंग्लैंड में टेस्ट मैच को रीशेड्यूल किया जाता है तो तकरीबन एक हफ्ते का अतिरिक्त समय मिल जाएगा। ऐसे में टी-20 विश्वकप से पहले आईपीएल एक जबरदस्त प्लेटफॉर्म हो सकता है जहां खिलाड़ी अपनी तैयारी कर सकते हैं। उम्मीद है कि आईसीसी में इसमे दखल नहीं देगा और इसकी अनुमति दे देगा। अहम बात यह है कि आईसीसी टी-20 विश्वकप से 15 दिन पहले स्टेडियम को अपने कब्जे में ले लेगा, लिहाजा बीसीसीआई को यह तय करना होगा कि विश्वकप भारत में होंगे या फिर यूएई में।

Story first published: Sunday, May 23, 2021, 13:43 [IST]
Other articles published on May 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+