For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: रिकी पोंटिंग ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स के हर मैच से पहले करते है ये रस्म

नई दिल्लीः दिल्ली कैपिटल के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग द्वारा आईपीएल 2021 में दी गई पहली स्पीच सोशल मीडिया पर बड़ी हिट हुई, जिसके चलते प्रशंसकों ने उनके और कबीर खान की तुलना की है। यह 2007 में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान द्वारा निभाया गया एक काल्पनिक चरित्र है जो उन्होंने स्पोर्ट्स ड्रामा 'चक दे ​​इंडिया' में किया था। दोनों प्रेरक भाषणों की तुलना करते हुए, प्रशंसकों ने यह भी बताया कि पोंटिंग और शाहरुख खान दोनों ने अपने-अपने पक्ष को संबोधित करते हुए एक बात कही थी।

हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अपने शुरुआती मैच से पहले, दिल्ली कैपिटल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पोंटिंग और काल्पनिक चरित्र कबीर खान के बीच एकमात्र अंतर बताया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि पोंटिंग और कबीर खान के बीच फर्क केवल इतना है कि कबीर खान मैच के दिन हल्की दाढ़ी में थे। इसके बाद आंख मारने वाली इमोजी का इस्तेमाल किया गया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या पोंटिंग मैच के दिन अपनी दाढ़ी रखेंगे, तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने यह कहते हुए सीधे इनकार कर दिया कि यह एक रस्म है जिसे वह हर खेल से पहले कड़ाई से निभाते हैं। हर गेम से पहले वह क्लीन शेव होने का कारण बताते हुए पोंटिंग ने मजाक में कहा कि उन्हें डर है अगर उनकी पत्नी ने उन्हें इस तरह देखा तो वह शायद मुझे तलाक दे देगी।

वीडियो में पोंटिंग कहते हैं, "नहीं, मैं नहीं करूंगा। क्योंकि अगर मैं करता हूं, मुझे लगता है कि मेरी पत्नी मुझे टेलीविजन पर देखेगी और वह शायद मुझे तलाक दे देगी। मैं अगले दो दिनों में शेव कर लूंगा। वैसे भी यह मेरी हमेशा की रस्म है। मुझे नहीं पता कि आप लोगों ने इस पर ध्यान दिया है कि नहीं, लेकिन मैं हर खेल से पहले रात क्लीव शेव होता हूं।"

आप इस वीडियो को यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं

तीन साल पहले पोंटिंग के आने के बाद से, दिल्ली कैपिटल्स में उल्लेखनीय बदलाव आया है। पोंटिंग के की नियुक्ति के अगले साल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया, तीसरा स्थान हासिल किया। अगले वर्ष में फ्रैंचाइजी एक कदम आगे बढ़ गई क्योंकि वे 2020 में अपने पहले फाइनल में पहुंच गए।

Story first published: Saturday, April 10, 2021, 21:37 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+