For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: रिकी पोंटिंग ने किया खुलासा, DC ने ईशांत शर्मा को क्यों नहीं खिलाया

नई दिल्लीः दिल्ली कैपिटल्स की टीम में भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा नजर नहीं आए हैं। जबकि आईपीएल के 2021 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक दो मुकाबले के लिए हैं। ऋषभ पंत की बतौर कप्तान शुरुआत अच्छी हुई थी जब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहला मुकाबला जीता था लेकिन दूसरे मैच में उनको राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नजदीकी हार मिली।

ईशांत शर्मा की अनुपस्थिति में आवेश शर्मा ने बहुत बढ़िया तरीके से मौके को भुनाया है और वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 विकेट चटका कर शानदार गेंदबाज के तौर पर उभरे थे। दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने आवेश खान की तारीफ की है और उनको बहुत ही प्रभावित करने वाला खिलाड़ी बताया है। पोंटिंग ने कहा है कि जब से आवेश खान दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में आए हैं तभी से उन्होंने बहुत प्रभावित किया है।

पोंटिंग ने कहा, "वे शारीरिक तौर पर वे पहले से बेहतर लग रही हैं और उन्होंने अपना वजन भी पिछले सीजन के मुकाबले थोड़ा घटाया है। वे तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं और स्लोअर गेंद फेकना भी उनकी खूबी में शामिल है उनकी लाइन लेंथ भी काफी अच्छी है।" इतना ही नहीं रिकी पोंटिंग ने आवेश खान को दिल्ली कैपिटल्स की असली खोज भी बताया है। इसके बाद ईशांत शर्मा न खेलने पर अपडेट देते हुए रिकी पोंटिंग कहते हैं कि पहले मैच से पूर्व ईशांत शर्मा को हल्की फुल्की चोट थी जिस पर हम लोग लंबे समय से काम कर रहे हैं लेकिन ईशांत शर्मा ने लेकिन आवेश खान ने मिले हुए मौके को दोनों हाथों से बनाया है।

रिकी पोंटिंग कहते हैं कि आवेश खान कुछ साल से फ्रेंचाइजी के साथ रहे हैं और अब वे अवसर को मिलने पर अपना काम कर रहे हैं। अगर आप अभी तक देखें तो वह हमारी असली खोज रहे हैं और आपके पास ऐसे भारतीय बॉलर के साथ क्रिस वोक्स, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया हो तो फिर आपके पास बहुत ही अच्छा तेज गेंदबाजी ब्रिगेड है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 18 अप्रैल को आईपीएल में अपना तीसरा मुकाबला खेलेगी जो कि पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा।

Story first published: Friday, April 16, 2021, 13:54 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+