For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार के बाद बोले रिकी पोंटिंग, बतौर कप्तान ऋषभ पंत ने मैच में की गलती, मैं उनसे बात करूंगा

मुंबई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने हार की वजह को स्वीकार किया है। पोंटिंग ने कहा कि बावजूद इसके कि रविचंद्रन अश्विन ने इतनी अच्छी गेंदबाजी की उनसे उनके 4 ओवर पूरे नहीं कराना हमारी गलती थी। दिल्ली कैपिटल्स के 149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम के 5 विकेट 47 रन के स्कोर पर ही गिर गए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में रविचंद्रन अश्विन के 4 ओवर में 47 रन बने थे लेकिन राजस्थान के खिलाफ मैच में 3 ओवर में अश्विन ने सिर्फ 14 रन दिए और बेहद सधी हुई गेंदबाजी की।

4 ओवर पूरा नहीं कराना गलती

4 ओवर पूरा नहीं कराना गलती

बावजूद इसके कि अश्विन ने सधी हुई गेंदबाजी की उन्हें उनका चार ओवर का कोटा पूरा नही करने दिया गया। जिसके चलते क्रिस मोरिस और डेविड मिलर ने राजस्थान की टीम को संभाला और टीम को जीत की ओर ले गए। इन दोनों बल्लेबाजों के सामने दिल्ली के गेंदबाज आखिरी के ओवर्स में जूझते नजर आए। खुद रिकी पोंटिंग ने इस बात को स्वीकार किया है कि अश्विन के चार ओवर पूरे नहीं कराना ऋषभ पंत की गलती थी।

मैं पंत से करूंगा बात

मैं पंत से करूंगा बात

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिकी पोंटिंग ने कहा कि निसंदेह हम इस बारे में बात करेंगे जब हम सभी साथ होंगे। अश्विन ने काफी अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने 3 ओवर में 14 रन दिए और एक भी बाउंड्री उनके ओवर में नहीं गई। पहला मैच उनका अच्छा नहीं रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में उन्होंने काफी कड़ी मेहनत की है ताकि इस मैच में चीजों को बेहतर कर सके। आज उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अपना चार ओवर का कोटा पूरा नहीं किया, इस बारे में हम टीम से बाद में बात करेंगे।

काफी कुछ दांव पर है अश्विन का

काफी कुछ दांव पर है अश्विन का

बता दें कि आर अश्विन का 202-21 का सीजन भारतीय टीम में टेस्ट क्रिकेटर के तौर पर जबरदस्त रहा है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय की जीत और इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत में उनकी भूमिका अहम रही है। लेकिन सीमित ओवर्स में वह भारतीय टीम में अपनी जगह गंवा चुके हैं। पिछले कई सालों से वह सीमित ओवर्स की टीम का हिस्सा नहीं हैं,लिहाजा आगामी टी-20 विश्व कप से पहले अश्विन हर हाल में टीम में वापसी की कोशिश करना चाहेंगे। इस लिहाज से आईपीएल का यह सीजन उनके लिए काफी अहम है। फरवरी में उन्होंने कहा था किवह टी-20 टीम में वापसी करना चाहते हैं।

बेहतरीन आंकड़े

बेहतरीन आंकड़े

टी-20 क्रिकेट में अश्विन के प्रदर्शन की बात करें तो अश्विन ने 249 विकेट हासिल किए हैं। इस फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उनके आगे पीयूष चावला और अमित मिश्रा हैं। अश्विन का इकोनॉमी रेट 6.94 का है जोकि सबसे बेहतरीन है। यही नहीं टी-20 इंटरनेशनल में भी अश्विन की इकोनॉमी 7 के अंदर है। ऐसे में आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली की जीत में अश्विन की भूमिका काफी अहम रहेगी।

Story first published: Friday, April 16, 2021, 9:18 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+