For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने की भारत आने की घोषणा

नई दिल्लीः दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग जल्दी ही इंडियन प्रीमियर लीग में जुड़ने के लिए भारत आ रहे हैं। उन्होंने खुद इस बात की घोषणा की है। वह 9 अप्रैल से पहले टीम के ट्रेनिंग कैम्प से जुड़ जाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स का कोचिंग स्टॉफ शानदार है और पोंटिंग जिन दिग्गजों से जुड़ने जा रहे हैं उनके नाम हैं मोहम्मद कैफ, जेम्स होप्स, रियान हैरिस, प्रवीण आमरे और अजय रात्रा।

पोंटिंग ने जो पोस्ट ट्वीट की है उसमे वे अपने चेहरे को शील्ड से ढके हुए हैं और ऐसा लगता है जैसे वे एयरपोर्ट पर हैं।

पोंटिंग ने अपनी पोस्ट में कैप्शन दिया है, "सुरक्षित रहिए, मैं दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के लिए रास्ते में हूं। आईपीएल 2021 के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता।"

पोंटिंग की कोचिंग में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पिछले सीजन में अपना पहला फाइनल मुकाबला खेला था। इससे पहले 46 साल की पोंटिंग की कोचिंग में मुंबई इंडियंस की टीम ने 2015 का सीजन भी जीता था।

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार कुछ मसलों से जूझ रही है क्योंकि उसके नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर गंभीर तौर पर चोटिल होकर आईपीएल के बड़े हिस्से से बाहर हो चुके हैं। अय्यर इस टीम को 2018 से संभाल रहे हैं और उनको इंग्लैंड के वनडे सीरीज के एक मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते हुए कंधे में चोट लग गई थी।

अब यह देखा जाना है कि दिल्ली की टीम किसको अपना कप्तान चुनती है। जहां तक दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग मैच की बात है तो इस बार उनका मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ, रविचंद्रन अश्विन और ऋषभ पंत टीम की कमान संभालने की कतार में आगे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2020 में जबरदस्त फॉर्म में थी। उन्होंने फाइनल में पहुंचने के लिए बहुत ही अच्छा क्रिकेट खेला था लेकिन वहां वे सबसे ताकतवर मुंबई इंडियंस के सामने कमजोर साबित हुए।

Story first published: Sunday, March 28, 2021, 20:03 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+