For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 में यह बड़े रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं ऋषभ पंत, देखें आंकड़ों की पूरी लिस्ट

IPL 2021 Rishabh Pant records and milestones: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज हो चुका है और आईपीएल के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ रही है। इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के बिना मैदान पर उतर रही हैं चूंकि वो कंधे की चोट के चलते बाहर हो चुके हैं, वहीं अय्यर का बाहर होना विकेटकीपर बल्लेबाज के लिये एक बड़ा मौका लेकर आया है, चूंकि वह बतौर कप्तान आईपीएल में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। पिछले सीजन खराब फॉर्म से गुजरे ऋषभ पंत फिलहाल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और टीम मैनेजमेंट को भरोसा है कि कप्तानी संभालने के बाद उनके खेल में और निखार ही आयेगा।

और पढे़ं: DC vs CSK: मैच से पहले वायरल हुआ रवि-शास्त्री का ट्वीट, पंत-धोनी को लेकर लिखा खास संदेश

पंत ने हाल ही में अपने प्रदर्शन के दम पर भारत को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज में जीत दिलाने का काम किया है, ऐसे में वो इस साल अपनी टीम को फाइनल जिताने का सपना लेकर उतरेंगे। अगर पंत अपने फॉर्म को जारी रखने में कामयाब रहते हैं तो वो इस साल कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं, आइये एक नजर उन आंकड़ों की लिस्ट पर डालते हैं।

और पढ़ें: IPL 2021: RCB के बायोबबल में देवदत्त पाड्डिकल की एंट्री से नाराज हैं टीमें, नियमों पर उठा सवाल

टी20 में चौकों का तिहरा शतक लगा सकते हैं ऋषभ पंत

टी20 में चौकों का तिहरा शतक लगा सकते हैं ऋषभ पंत

शानदार फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत टी20 प्रारूप में चौकों का तिहरा शतक पूरा करने से महज 25 चौके दूर हैं, ऐसे में वो इस सीजन 300 चौके पूरा करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वहीं पर आईपीएल में चौकों का दोहरा शतक पूरा करने के लिये ऋषभ पंत को 17 चौकों की दरकार है। वह दिल्ली कैपिटल्स के लिये इस मुकाम को हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज बनेंगे। दिल्ली के लिये यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग हैं जिन्होंने 266 चौके लगाने का काम किया था।

कैचों का अर्धशतक लगायेंगे ऋषभ पंत

कैचों का अर्धशतक लगायेंगे ऋषभ पंत

इसके अलावा ऋषभ पंत आईपीएल में कैचों का अर्धशतक पूरा करने से महज 4 कैच दूर हैं, जबकि बतौर विकेटकीपर 50 कैच पूरा करने के लिये पंत को 7 कैचों की दरकार है। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिये यह कारनामा करने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बनेंगे। ऋषभ पंत ने आईपीएल के इतिहास में अब तक 1 से लेकर 8वें नंबर तक बल्लेबाजी की है लेकिन इस दौरान उन्हें सबसे ज्यादा फायदा तीसरे-चौथे नंबर पर ही मिला है। इस नंबर पर पंत का स्ट्राइक रेट 39.9 का रहा है जबकि बाकि क्रम पर उनका औसत 28 रहा है।

अब तक यह रिकॉर्ड कर चुके हैं अपने नाम

अब तक यह रिकॉर्ड कर चुके हैं अपने नाम

आईपीएल के पिछले सीजन में ऋषभ पंत लीग में सबसे खराब बल्लेबाजी करने वाले तीसरे बल्लेबाज थे, जिन्होंने 113.95 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने का काम किया था। वहीं पर एरॉन फिंच 111.20 के साथ दूसरे और 101.88 की स्ट्राइक रेट के साथ ग्लेन मैक्सवेल पहले नंबर पर हैं। जसप्रीत बुमराब आईपीएल के इकलौते गेंदबाज हैं जिन्होंने ऋषभ पंत को 5 में से 4 बार आउट करने का काम किया है। वहीं लेफ्ट आर्म स्पिनर्स के खिलाफ पंत का स्ट्राइक रेट 116.7 से घटकर 17.5 हो जाता है, जो कि सबसे कम है। मैच के आखिरी 4 ओवर्स में ऋषभ पंत की स्ट्राइक रेट 222.3 की रहती है।

Story first published: Saturday, April 10, 2021, 19:04 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+