For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक ले चुके हैं रोहित, 7 साल बाद MI के लिए की गेंदबाजी, लगा बैठे चोट

नई दिल्ली। केकेआर के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 32 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। मैच में रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव को छोड़ दें तो कोई और खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका और टीम सिर्फ 152 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर टीम की शुरुआत जबरदस्त हुई। शुबमन गिल और नितीश राणा ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। लेकिन जब मैदान पर केकेआर के दो बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा और शाकिब अल हसन बैटिंग कर रहे थे तो कप्तान रोहित शर्मा गेंदबाजी करने के लिए आए।

 पहली गेंद से पहले ही हुए चोटिल

पहली गेंद से पहले ही हुए चोटिल

रोहित शर्मा जब गेंदबाजी करने आए तभी उनका पैर घूम गया और वो चोटिल गए। चोट लगने के बाद रोहित अपना पैर पकड़कर मैदान में बैठ गए, जिसकी वजह से उन्हें टाइम आउट लेना पड़ गया। गेंदबाजी के दौरान रोहित शर्मा का पैर ठीक से लैंड नहीं होने की वजह से मुड़ गया और रोहित गिर गए। हालांकि कुछ देर बाद रोहित ने अपना ओवर पूरा किया और ओवर में 9 रन खर्च किए। अच्छी बात यह है कि यह चोट गंभीर नहीं है। लेकिन जिस तरह से रोहित शर्मा चोटिल हुए उसके बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे।

 सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, रोहित शर्मा ने यो यो टेस्ट कैसे पास किया होगा, यह आदमी घर में टीवी का रिमोट तक नहीं उठा सकता है। जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, ब्रेकिंग खबर, रोहित शर्मा ने गेंदबाजी करनी शुरू की लेकिन अपना टखना चोटिल कर लिया। गरीबी में आटा गीला। आईपीएल में रोहित शर्मा की गेंदबाजी की बात करें तो आखिरी बार रोहित ने 2014 में गेंदबाजी की थी। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मैच में गेंदबाजी की थी। उस मैच में उन्होंने एक ओवर डाला था और 6 रन खर्च किए थे।

एक ओवर में 9 रन

एक ओवर में 9 रन

केकेआर के खिलाफ 14वें ओवर में रोहित शर्मा गेंदबाजी करने आए थे। इस वक्त क्रीज पर नितीश राणा और शाकिब अल हसन बल्लेबाजी कर रहे थे। पहली गेंद पर शाकिब के बैट का किनारा लगा लेकिन गेंद बाउंड्री पार चली गई। इसके बाद पांच गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने सिंगल लिए। मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा ने बहुत अधिक गेंदबाजी नहीं की है। लेकिन डेक्कन चार्जर में एडम गिलक्रिस्ट ने उन्हें रेगुलर गेंदबाज की तरह इस्तेमाल किया था।

रोहित के नाम आईपीएल में है हैट्रिक

रोहित के नाम आईपीएल में है हैट्रिक

कम ही लोगों को पता है कि रोहित शर्मा ने आईपीएल में हैट्रिक ली है वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ। रोहित ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे अच्छी गेंदबाजी की है। तकरीबन एक दशक पहले उन्होंने हैट्रिक अपने नाम की थी। बहरहाल लंबे समय के बाद रोहित शर्मा ने आईपीएल में गेंद अपने हाथ में ली थी, ऐसे में देखने वाली बात यह है कि क्या आगे के मैचों में भी रोहित गेंदबाजी करते हैं या नहीं।

Story first published: Wednesday, April 14, 2021, 10:40 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+