आईपीएल के पहले मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने पीयूष चावला को लेकर दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन के पहले मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला की जमकर तारीफ की है। रोहित शर्मा ने कहा कि पीयूष चावला की मौजूदगी से टीम में फर्क पड़ेगा। जब टीम में दबाव में होती है तो ऐसे हालात से निपटने में पीयूष चावला सक्षम हैं और वह युवा स्पिन गेंदबाजों को भी मेंटोर कर सकते हैं।
अपनी कप्तानी में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की टीम को रिकॉर्ड पांच बार आईपीएल का खिताब जिताया है। ऐसे में पहले मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने पीयूष चावला को लेकर कहा कि मैं उनके साथ अंडर-19 से खेला हूं और मुझे यह पता है कि वह कितने आक्रामक गेंदबाज हैं। अपने स्पिन गेंदबाजी विभाग में हम जो चाहते हैं वो चावला के पास है। वह आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं और उन्होंने आईपीएल में काफी मैच खेले हैं। वह प्रतिद्वंदी टीम के खिलाड़ियों को बेहतर तरह से जानते हैं। रोहित शर्मा ने कहा कि पीयूष चावला फॉर्मेट को अच्छे से जानते हैं।
वहीं जहीर खान ने चावला की तारीफ करते हुए कहा कि टीम में बाकी के खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा करेंगे। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह ना सिर्फ टीम में अपनी स्किल को लेकर आते हैं बल्कि जबरदस्त अनुभव लेकर आते हैं, उनकी भूमिका टीम में बड़ी है। वह बाकी के स्पिन गेंदबाजों को अपना अनुभव साझा करेंगे। जहीर खान ने कहा कि टीम में यिवा गेंदबाज राहुल चाहर हैं, उनहें पीयूष चावला के अनुभव से काफी मदद मिलेगी। वहीं मुंबई के साथ जुड़ने के अपने अनुभव के बारे में पीयूष चावला ने कहा कि मुंबई इंडियंस किस स्तर की टीम है ये हम सभी को पता है, लिहाजा मैं टीम में शामिल होकर अच्छा महसूस कर रहा हूं और टूर्नामेंट में मैं अच्छा करूंगा, इसका मुझे विश्वास है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
