For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में सिर्फ 3 छक्के और लगाकर टी20 भारत के लिए नया इतिहास रच देंगे 'हिटमैन'

नई दिल्लीः मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की नजर रविवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि पर होगी। दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के यूएई चरण के पहले मैच में एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस अपना अभियान रिज्यूम कर रही है।

सीमित ओवरों के क्रिकेट में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रोहित टी20 क्रिकेट में 300 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले चार भारतीय बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित ने अब तक टी20 में कुल 397 छक्के लगाए हैं, वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनने की कोशिश करेंगे।

सुरेश रैना इस सूची में 324 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली 315 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि धोनी 303 छक्कों के बाद चौथे स्थान पर हैं।

रोहित ने इंडियन प्रीमियर लीग में 224 छक्के बनाए हैं। 173 छक्के मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हुए आए हैं और शेष 51 आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के पहले तीन वर्षों के दौरान आए, जब वह डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते थे।

इसी बीच रोहित को आप एक वीडियो में देख सकते हैं जिसमें वो विराट कोहली, शुभमन गिल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल और भुवनेश्वर कुमार के साथ नजर आ रहे हैं। रोहित वीडियो में मस्ती कर रहे हैं और यह एक हल्का फुल्का क्षण है।

आईपीएल के दूसरे चरण से पहले खिलाड़ियों की नुमाईश भी शुरू हो चुकी है और जैसा की आईपीएल खेल कम मनोरंजन ज्यादा है, उसी हिसाब से सोशल मीडिया पर प्लेयर्स को रिप्रजेंट किया जा रहा है।

रोहित का उभार जैसे जैसे टेस्ट क्रिकेट में होता जा रहा है उनको सफेद गेंद फॉर्मेट में भी इसका फायदा मिलने लगा है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित अब फटाफट फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। वे टेस्ट मैचों में बदली हुई परिस्थितियों में सहवाग भी बन रहे हैं और द्रविड़ भी।

हालांकि 34 साल के हो चुके रोहित के लिए उम्र खिलाफ हो चुकी है और फिटनेस अब नीचे आने लगी है। वे टी20 क्रिकेट में कितने समय के कप्तान होंगे, यह देखना होगा। फिलहाल मुंबई इंडियंस के लिए एक और आईपीएल और अगले साल फिर होने वाला वर्ल्ड कप टी20 रोहित की कमान में खेलना तय दिखता है।

Story first published: Sunday, September 19, 2021, 13:45 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+