For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: MI के खिलाफ KKR की बैटिंग पर मांजरेकर ने की ये भविष्यवाणी

नई दिल्लीः संजय मांजरेकर ने कहा है कि मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल करने में काफी स्मार्ट होना पड़ेगा। मांजरेकर का कहना है खासकर जसप्रीत बुमराह कोलकाता नाइट राइडर्स के मध्यक्रम के सामने कैसे गेंदबाजी करेंगे यह देखने वाली बात होगी। इन दोनों ही टीमों का आईपीएल 2021 सीजन में मंगलवार को दूसरा मुकाबला है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर मांजरेकर से पूछा गया कि क्या बुमराह को कोलकाता नाइट राइडर्स के मध्यक्रम के लिए बचा कर रखना चाहिए? मांजरेकर का कहना था कि वे मैच से पहले कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकते। मांजरेकर ने इसके बाद कहा कि, कोलकाता नाइट राइडर्स को जो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत मिली थी उसमें सबसे दिलचस्प बात यह थी कि हम अभी भी नहीं जानते केकेआर का बैटिंग ऑर्डर किस तरह का होने जा रहा है। ऐसे में आप खेल से पहले यह नहीं भविष्यवाणी कर सकते कि क्या होने जा रहा है।

मांजरेकर ने कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम को इस मुकाबले में उतरने से पहले काफी चीजों पर ध्यान देना होगा। कोलकाता की टीम को पिछले मुकाबले में जो जीत मिली थी उसमें टॉप आर्डर का काफी योगदान रहा था जिसमें नीतीश राणा ने 56 गेंदों पर 80 रन बनाए थे और राहुल त्रिपाठी ने भी नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 29 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली थी। मांजरेकर टीम के टॉप ऑर्डर से काफी प्रभावित है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास दिनेश कार्तिक है तो वही बड़े-बड़े हिट लगाने के लिए मशहूर कैरेबियन ऑल राउंडर आंद्रे रसैल भी है जबकि बांग्लादेश के सबसे महान ऑलराउंडर शाकिब अल हसन भी इस टीम का हिस्सा है। इतना ही नहीं टीम की कमान उस व्यक्ति के हाथों में है जिस ने इंग्लैंड को 2019 का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका अदा की थी।

जसप्रीत बुमराह ने आंद्रे रसैल के खिलाफ अभी तक 3 विकेट लिए हैं और 8 पारियों में 54 रन भी दिए हैं। बुमराह ने इसके अलावा इयोन मोर्गन और दिनेश कार्तिक को चार पारियों में गेंदबाजी की है जबकि उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान को एक ही बार आउट किया है और कार्तिक को एक बार भी पवेलियन नहीं भेज पाए हैं। वही दिनेश कार्तिक को बुमराह के खिलाफ बढ़िया सफलता मिली है जिन्होंने चार पारियों में 192.30 के स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए हैं।

Story first published: Tuesday, April 13, 2021, 19:55 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+