For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: संजू सैमसन ने कहा- आखिरी मैच तक भरोसे के साथ लड़ाई लड़नी होगी

नई दिल्लीः राजस्थान रॉयल्स आमतौर पर आईपीएल की सबसे कमजोर रही है। शुरुआत में शेन वॉर्न के चलते इस टीम को सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली थी लेकिन बाद में सीएसके के उदय और एमआई के प्रचंड ने आरआर को कहीं का नहीं छोड़ा। आरसीबी भी मैच हारती थी लेकिन बड़े खिलाड़ियों के चलते अपना फैन बेस कायम रखने में सफल रही।

राजस्थान रॉयल्स के पास कभी भी बहुत कुछ नहीं रहा और उसका प्रदर्शन लगातार टीम के लिए समस्या पैदा करता रहा। घटिया प्रदर्शन पूरी निरंतरता के साथ इस सीजन में भी जारी है। अब एक और हार के बाद टीम के कप्तान संजू सैमसन ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपनी टीम की बल्लेबाजी के पतन पर अफसोस जताया।

जीत के लिए 150 रनों का पीछा करते हुए, आरसीबी ने दुबई में मैच में ग्लेन मैक्सवेल और केएस भारत की शानदार पारियों की बदौलत 17.1 ओवर में 7 विकेट लेकर फिनिश लाइन को पार कर लिया। इस परिणाम ने आईपीएल 2021 अंक तालिका में सातवें स्थान पर रहने वाली टीम के साथ आरआर के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की संभावना को खतरे में डाल दिया। हालांकि वे गणित के हिसाब से अभी टिके हुए हैं।

रॉयल्स को एक मजबूत शुरुआत के बाद एक नाटकीय बल्लेबाजी का सामना करना पड़ा। वे 11 ओवर में 1 विकेट पर 100 से 20 में 9 विकेट पर 149 हो गए जिससे खेल में उनका फिर बेड़ा गर्क हुआ।

सैमसन ने मैच के बाद कहा, "हमें वास्तव में अच्छी शुरुआत मिली, हमारे सलामी बल्लेबाजों ने वास्तव में अच्छा खेला, लेकिन हम इसका फायदा नहीं उठा सके। लगता है कि मध्य क्रम को कुछ आत्मविश्वास की जरूरत है। हम इरादे से गए थे, विकेट दो-तरफा था और हमारे बल्लेबाजों ने इसको सही से नहीं पढ़ा। ईमानदारी से कहूं तो यह हमारे लिए एक कठिन सप्ताह रहा है, हमें एक फ्रेंचाइजी के रूप में लड़ने की जरूरत है।" .

आरआर के पास अभी भी नॉकआउट में जगह बनाने का एक बाहरी मौका है यदि वे अपने बचे हुए 3 गेम जीतते हैं और फिर कुछ अन्य टीमों का रिजल्ट भी उनके मुताबिक रहने की उम्मीद करते हैं और सैमसन ने अपनी टीम से "आखिरी मैच तक लड़ते रहने" का आग्रह किया।

26 वर्षीय ने निष्कर्ष निकाला, "गेंदबाजी के प्रयास और इरादे से खुश हूं। हमारे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। इस तरह की मानसिकता बहुत स्वतंत्रता लाती है, कुछ मजेदार चीजें होती देखी हैं। विश्वास और आखिरी मैच तक लड़ने की जरूरत है।"

2 अक्टूबर को अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल्स का अगला मुकाबला एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

Story first published: Thursday, September 30, 2021, 8:45 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+