For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: चेन्नई से मिली हार के बावजूद खुश हैं संजू सैमसन, जानें क्यों

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में वानखेड़े के मैदान पर लीग का 12वां मैच खेला गया, जहां पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने टॉस हारने के बावजूद राजस्थान को 45 रनों से मात देने का काम किया और अंकतालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। इस सीजन पर वानखेड़े के मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम का बोलबाला देखने को मिला है जिसमें टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करती हैं और दूसरी पारी में रनों का पीछा करते हुए आसानी से चेज करती हुई नजर आती हैं। सोमवार को खेले गये इस मैच में भी कप्तान संजू सैमसन ने कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद की थी, इसीलिये टॉस जीतते ही बिना देर लगाये गेंदबाजी का फैसला किया।

और पढ़ें: CSK vs RR: जानें कैसे जोस बटलर के छक्के से हारा राजस्थान, 8 रन में खो दिये 5 विकेट

सीएसके की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 188 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया जो कि वानखेड़े के मैदान पर दूसरी पारी में आसानी से चेज होता देखा गया है। इसी सीजन दिल्ली की टीम ने सीएसके के खिलाफ यह कारनामा पहले ही मैच में कर के भी दिखाया था।

और पढ़ें: CSK vs RR: चेन्नई के अनुभव पर भारी पड़ा चेतन साकरिया का जोश, आकाश चोपड़ा ने की जमकर तारीफ

मिडिल ऑर्डर में खोये ज्यादा विकेट इसलिये मिली हार

मिडिल ऑर्डर में खोये ज्यादा विकेट इसलिये मिली हार

जवाब में रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पारी का अच्छा आगाज किया था और 11 ओवर्स की समाप्ति पर 2 विकेट खोकर 87 रन बना लिये थे। हालांकि यहां से अचानक ही मैच ने कांटा बदला और राजस्थान की टीम ने सीएसके के स्पिनर्स के सामने अगले 8 रन में अपने 5 विकेट खो दिये और पूरी तरह से मैच से बाहर हो गये।

मैच के बाद जब कप्तान संजू सैमसन से हार को लेकर कारण पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा,'मैंने सोचा था कि हमारे पास चेज करने के लिये एक अच्छा स्कोर है। हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और चेन्नई को उस स्कोर पर रोका जिसे हम हासिल कर सकते थे। लेकिन रनों का पीछा करते हुए हमने मिडिल ऑर्डर में कुछ ज्यादा विकेट खो दिये।'

दूसरी पारी में स्पिन ने चौंकाया

दूसरी पारी में स्पिन ने चौंकाया

सैमसन ने आगे कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि इस पिच पर गेंद घूमती हुई नजर आयेगी। मैदान पर ओस नहीं आई और गेंद अभी भी घूम रही थी, यह हमारे लिये किसी सदमे की तरह था। हमारे बल्लेबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन सीएसके की बल्लेबाजी में काफी गहराई है। ब्रावो ने जिस तरह से आकर 2-3 बाउंड्रीज बटोरी उससे लगता है कि हम 10-15 रन ज्यादा दे बैठे।

हार के बावजूद इस वजह से खुश हैं सैमसन

हार के बावजूद इस वजह से खुश हैं सैमसन

गौरतलब है कि चेन्नई से मिली हार के बावजूद सैमसन ने अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा,'टीम में संयम और सही संतुलन बनाये रखना बहुत जरूरी है। यह इस प्रारूप की मांग है कि आपको ज्यादा खतरों का सामना करते हुए रन बनाने की कोशिश करनी होती है। मैं अपने बेसिक्स पर लगातार ध्यान दे रहा हूं और सेंटर पर भी काफी मेहनत करता हूं। चेतन सकारिया ने हमारे लिये शानदार प्रदर्शन किया है, हम भले ही मैच हार गये हों लेकिन ध्यान देने के लिये कई सारे सकारात्मक पहलू भी हैं।'

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर सिर्फ 143 र बनाये और चेन्नई सुपर किंग्स ने मुकाबले को 45 रनों से अपनी झोली में डालने का काम किया।

Story first published: Tuesday, April 20, 2021, 1:10 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+