For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: इस बार रन बनाकर चर्चाओं में हैं संजू सैमसन, गायकवाड़ रह गए 1 रन पीछे

नई दिल्लीः राजस्थान रॉयल्स की टीम के कप्तान संजू सैमसंग एक निराश खिलाड़ी हैं क्योंकि उनकी टीम लगातार कमतर प्रदर्शन करती जा रही है। संजू सैमसन के लिए व्यक्तिगत तौर पर आईपीएल का 2021 सीजन काफी अच्छा रहा है लेकिन राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगातार धुंधली होती जा रही है।

आरआर की टीम को अपने ताजा मुक़ाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 7 विकेट से हारना पड़ा जबकि एसआरएच वो टीम है जो इस प्रतियोगिता में अभी तक केवल एक मुकाबला ही जीत पाई थी।

राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसंग के शानदार अर्धशतक के दम पर 164 रनों का स्कोर बनाया था जिसको सनराइजर्स हैदराबाद में 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

संजू सैमसन को उनकी निरंतरता यानी इनकंसिस्टेंसी के लिए जाना जाता है लेकिन उन्होंने पिछली पांच आईपीएल पारियों में 266 रन जुटाए हैं। पिछली पांच पारियों में ऋतुराज गायकवाड 265 रन बनाकर नंबर दो पर है। दूसरी बात यह है कि संजू सैमसन ने अपने आईपीएल करियर में कभी भी पांच पारियों में इतने रन एक साथ नहीं बनाए हैं।

संजू ने मैच के बाद कहा है कि राजस्थान रॉयल्स को लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए गेंद और बल्ले दोनों क्षेत्रों में सुधार करना होगा। फिलहाल राजस्थान की टीम 10 मैचों में 4 जीत और 6 हार के साथ 8 अंक कमाकर प्वाइंट टेबल में छठे स्थान पर है।

दूसरी ओर संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल खेलना सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को भाने लगा है जिन्होंने 41 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाकर अपनी टीम को जिताया। केन विलियमसन अभी तक संयुक्त अरब अमीरात में हुए आईपीएल के दौरान चेज करते हुए सबसे ज्यादा 50 plus इसको बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आ गए हैं। उनसे पहले मयंक अग्रवाल और ऋतुराज गायकवाड भी यूएई में तीन-तीन अर्धशतक लगा चुके हैं।

Story first published: Tuesday, September 28, 2021, 11:20 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+