For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संजू सैमसन ने टीम के गेंदबाजों की जमकर की तारीफ, बोले- क्रिस मॉरिस की आंखों में आप देख सकते हैं...

मुंबई। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। आईपीएल के इस सीजन में दूसरी जीत दर्ज करने के बाद अंक तालिका में आखिरी पायदान से छठे पायदान पर पहुंच गई है राजस्थान की टीम। सीजन में खेले गए 5 मैचों में से 3 में राजस्थान की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन केकेआर के खिलाफ जीत के साथ ही राजस्थान की टीम एक बार फिर से टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी।

दूसरी जीत के साथ राजस्थान की वापसी
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में महज 133 रन ही बना सकी। 134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बटलर सिर्फ 5 रन के स्कोर पर आउट हो गए। लेकिन कप्तान संजू सैमसन ने 42 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। मैच में यशस्वी जयसवाल और शिवम दुबे ने 22-22 रन बनाए और टीम के स्कोर में अहम योगदान किया।

हमारे गेंदबाज अच्छा कर रहे हैं
मैच में जीत के बाद कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि पिछले 4-5 मैचों से हमारे गेंदबाज काफी अच्छा कर रहे हैं, मेरे पास गेंदबाजी में बदलाव के काफी विकल्प हैं, मैं इनकी कप्तानी करने का लुत्फ उठा रहा हूं। क्रिस मॉरिस की तारीफ करते हुए सैमसन ने कहा कि आप उनकी आंखों में देख सकते हैं कि वह प्रतिस्पर्धा चाहते थे। वह बड़े बल्लेबाजों को आउट करना चाहते थे। मैच के हालात इस बात की मांग कर रहे थे कि मैं अपने अंदाज में बल्लेबाजी करूं, पिछले साल से मैंने यही सीखा है, अगर आप बल्लेबाजी करते हैं और तेजी से रन बनाकर अर्धशतक लगाते हैं और आपकी टीम हार जाती है तो आपको बुरा लगता है।

वह हमेशा मुस्कुराते रहते हैं
चेतन सकारिया की तारीफ करते हुए संजू सैमसन ने कहा कि वह बेहद खास इंसान हैं। वह बहुत खुश रहते हैं, हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। वह जैसे मैदान के बाहर हैं वैसे ही मैदान के अंदर हैं। उम्मीद है कि वह हमे और भी मैच जीताएंगे। पिछले कुछ दिनों से हम लगातार मैच खेल रहे हैं, एक दिन का आराम करने के बाद एक बार फिर से अगले मैच की हम तैयारी करेंगे। बता दें कि मैच में चेतन सकारिया ने 4 ओवर में 31 र देकर एक विकेट लिया था जबकि क्रिस मॉरिस ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

Story first published: Sunday, April 25, 2021, 10:21 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+