For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संजू सैमसन की दो टूक, अगर 100 बार भी वो मैच खेलूं तो भी मोरिस को सिंगल लेने से मना कर दूंगा

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में आखिरकार राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहली जीत दर्ज कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में ऑलराउंडर क्रिस मोरिस की जबरदस्त बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान की टीम ने मैच में 3 विकेट से जीत दर्ज की। आखिरी के दो ओवर में जिस तरह से क्रिस मोरिस ने 4 छक्के लगाए और मैच से बाहर हो चुकी राजस्थान रॉयल्स की टीम की वापसी कराई उसके बाद मोरिस चर्चा का विषय बने हुए हैं। इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मोरिस जब कप्तान संजू सैमसन के साथ बल्लेबाज कर रहे थे तो सैमसन ने मोरिस को सिंगल लेने से मना कर दिया और राजस्थान की टीम को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद से लगातार यह सवाल उठ रहा है कि क्या सैमसन को सिंगल लेना चाहिए था।

100 बार भी खेलूं तो भी नहीं लूंगा सिंगल

100 बार भी खेलूं तो भी नहीं लूंगा सिंगल

क्रिस मोरिस को सिंगल लेने से मना करने के फैसले के बारे में संजू सैमसन बिल्कुल आश्वस्त हैं और उनका मानना है कि सिंगल लेने से मना करने का उनका फैसला सही था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करने के बाद एक बार फिर जब संजू सैमसन से उस सिंगल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर मैं उस मैच को 100 बार भी फिर से खेलूं तो भी मैने वो सिंगल नहीं लिया होता। संजू सैमसन ने कहा कि मैं हमेशा मैच के बाद मैदान के बाहर खुद के खेल के बारे में सोचता हूं और मेरे खेल की समीक्षा करता हूं।

क्या कहना है क्रिस मोरिस का

क्या कहना है क्रिस मोरिस का

वहीं इस सिंगल के बारे में क्रिस मोरिस ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। सिंगल लेने से मना करने को लेकर पूछे गए सवाल पर क्रिस मोरिस ने कहा कि मैं बिल्कुल ही दूसरा रन लेता फिर चाहे जो होता क्योंकि संजू सैमसन अच्छा हिट कर रहे थे। संजू किसी सपने की तरह बैटिंग कर रहे थे, लेकिन अगर सैमसन ने छक्का मार दिया होता तो मैं निराश नहीं होता। कुछ खिलाड़ियों को बल्लेबाजी के लिए खरीदा जाता है और कुछ को हिटिंग करने के लिए और मुझे पता है कि मैं क्या हूं, मैं हिट करने वाला बल्लेबाज हूं जो हर गेंद पर बैट तेजी से घुमाता है, मैं गोल्फ बहुत ज्यादा खेलता हूं।

रोमांचक मुकाबले में मोरिस ने दिलाई जीत

रोमांचक मुकाबले में मोरिस ने दिलाई जीत

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की ओर से शुरुआत के तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। पृथ्वी शॉ 2 रन, शिखर धवन 9 और अजिंक्यारहाणे 8 रन के स्कोर पर आउट हो गए। जिसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने 51 रनों की जबरदस्त पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में टीम की मदद की। राजस्थान रॉयल्स की ओर से जयदेवन उनादकत ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं राजस्थान की बैटिंग की बात करें तो राजस्थान के 5 बल्लेबाज 42 रन के स्कोर पर आट हो गए थे। लेकिन डेविड मिलर के 62 रन और क्रिस मोरिस के 36 रनों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मैच में 3 विकेट से जीत दर्ज की।

Story first published: Friday, April 16, 2021, 11:29 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+