For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सीरीज के बीच में दक्षिण अफ्रीका ने स्टार खिलाड़ियों को IPL के लिए किया रीलीज तो शाहिद अफरीदी हुए नाराज

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के बीच आगामी आईपीएल के लिए अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले से पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी खुश नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने डेविड मिलर, क्विंटन डी कॉक, एनरिच नॉर्खिया, कैगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी को आईपीएल में खेलने के लिए भारत जाने की इजाजत दे दी और इन खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा वनडे नहीं खेला। ये सभी खिलाड़ी आईपीएल में अलग-अलग टीमों का हिस्सा हैं, जिसकी वजह से इन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया।

सीरीज के बीच में खिलाड़ियों को रिलीज करना निराशाजनक

तीसरे वनडे में पाकिस्तान की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सीरीज को 2-1 से जीत लिया है लेकिन बावजूद इसके पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी इस बात से बिल्कुल खुश नहीं हैं कि दक्षिण अफ्रीका ने खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए रिलीज कर दिया। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, आश्चर्य की बात है कि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज के बीच में खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने के लिए भारत जाने की इजाजत दे दी। यह निराशाजनक है कि टी-20 लीग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्रभावित कर रही है। इस बारे में फिर से विचार करने की जरूरत है।

पाक ने सीरीज 2-1 से जीती

इससे पहले शाहिद अफरीदी ने एक ट्वीट करके पाकिस्तान को वनडे सीरीज में जीत की बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, पाकिस्तान को जबरदस्त सीरीज जीत की बधाई। फखर जमान ने जिस तरह से जबरदस्त खेल दिखाया और लगाता दो शतकीय पारी खेली वह बेहतरीन थी। बाबर ने एक बार फिर से अपना क्लास दिखाया, हर किसी ने बेहतरीन गेंदबाजी की, बेहतरीन प्रदर्शन। गौर करने वाली बात है कि पिछली छह द्वीपक्षीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका में पहली बार किसी टीम ने वनडे सीरीज में जीत दर्ज की है। इसकी बड़ी वजह है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने कुछ अनुभवी और स्टार खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए सीरीज के बीच में ही रिलीज कर दिया।

अलग-अलग आईपीएल टीमों से जुड़ेंगे खिलाड़ी

बता दें कि नॉर्खिया और रबाडा दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं जबकि डीकॉक और एंगिडी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा हैं। वहीं मिलर राजस्थान रॉयल्स की टीम की ओर से खेलेंगे। आईपीएल में खेलने की वजह से ये खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ चार टी-20 मैचों की सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वनडे सीरीज की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने पहला वनडे जीता था, लेकिन दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पाक को 28 रनों से हराकर सीरीज में बराबरी कर ली थी, लेकिन तीसरे और आखिरी वनडे में पाकिस्तान की टीम ने जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर ली।

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 12:22 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+