Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शाहरुख खान में केरोन पोलार्ड की झलक दिखती है: अनिल कुंबले

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स की टीम ने इस बार आईपीएल की नीलामी में शाहरुख खान को टीम में शामिल किया है। शाहरुख खान की तारीफ करते हुए टीम के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस अनिल कुंबले ने कहा कि शाहरुख में मुझे केरोन पोलार्ड की झलक दिखती है। नेट्स में मुंबई इंडियंस के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान अपने अनुभव को साझा करते हुए कुंबले ने कहा कि मुझे शाहरुख खान में भी पोलार्ड की झलक दिखती है। शाहरुख भी के पास भी पोलार्ड जैसी क्षमता है।

आईपीएल में अपना पहला मैच खेलने को लेकर शाहरुख खान काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के दिग्गजों के साथ होना और उनसे सीखना अपने आप में जबरदस्त अनुभव है। यहां हर किसी से मैं बहुत बात कर रहा हूं,ज्यादा से ज्यादा सीखने की कोशिश कर रहा हूं। जब आईपीएल की नीलामी तकरीबन 3 बजे शुरू हुई तो हम लोग होल्कर स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे थे, मैंने अपने फिजियो से कहा था कि जब मेरा नाम आए तो प्लीज बताइगा। मैं थोड़ी देर का ब्रेक लेकर नीलामी को देखूंगा।

शाहरुख ने कहा कि नीलामी में मेरा नाम नहीं आया, लेकिन इसने मेरी बल्लेबाजी को ज्यादा प्रभावित नहीं किया। जब हमने प्रैक्टिस को खत्म किया और हम बस में गए तभी मुझे याद है मैं पहली सीट पर बैठा था और मेरा नाम आया। मेरा दिल जोर से धड़कने लगा, लेकिन मैंने यह उम्मीद नहीं की थी कि मुझे इतनी कीमत पर खरीदा जाएगा। बता दें कि पंजाब किंग्स का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है। दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में 12 अप्रैल को खेलेंगी। गौर करने वाली बात है कि 9 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के इस सीजन में दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं होगी और खिलाड़ियों को सख्त प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

Story first published: Monday, April 5, 2021, 17:45 [IST]
Other articles published on Apr 5, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+