काैन है शाहरुख खान, अकेले किया CSK के गेंदबाजों का सामना, नीलामी में मिली थी मोटी रकम
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें मैच में न्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स का खराब प्रदर्शन देखने को मिला।। चेन्नई ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई के गेंदबाजों ने पंजाब को 20 ओवरों में 8 विकेट पर 106 रन पर रोककर इस फैसले को सही ठहराया। इसलिए अब चेन्नई को जीत के लिए 107 रनों की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
15ओवर में पंजाब के 6 विकेट गिरने के बाद मुरुगन अश्विन भी 17 वें ओवर में 6 रन पर आउट हो गए। हालांकि एक तरफ विकेट गिर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान अकेले लड़ रहे थे। हालांकि अंतिम ओवर में वह सैम कुरेन की गेंद पर रवींद्र जडेजा को को कैच दे बैठे। उन्होंने 36 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। इसलिए, पंजाब 100 रन के आंकड़े को पार करने में सक्षम था। चेन्नई की ओर से दीपक चाहर ने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट झटके। साथ ही ड्वेन ब्रावो, सैम करन और मोइन अली ने 1-1 विकेट लिया।

शाहरुख खान ने बचाई पंजाब किंग्स की लाज
पंजाब एक समय 100 का आंकड़ा पार करता दिख रहा था। एक समय पंजाब की आधी टीम महज 26 रनों पर ढेर हो गई थी। ऐसे में छठे नंबर पर शाहरुख आए, जिन्होंने सीएसके के गेंदबाजों का सामना करने में हिम्मत जुटाई। जी हां, शाहरुख ही थे जिन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों पर विराम लगाया। नहीं तो लग रहा था कि टीम 60 रन से पहले ढेर हो जाएगी, लेकिन शाहरुख ने झाए रिचर्डसन के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी की। हालांकि झाए 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं, लेकिन एक छोर से शाहरुख ने धीरे-धीरे रन बनाना जारी रखा। लेकिन वह अर्धशतक लगाने से चूक गए। लेकिन उनकी पारी से टीम 100 का आंकड़ा पार करने में सफल रही।

बड़े बल्लेबाज हुए आउट तो खुद की लड़ने की कोशिश
पंजाब की ओर से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल सलामी बल्लेबाज थे। लेकिन पहले ही ओवर में मयंक अग्रवाल को दीपक चाहर ने शून्य पर आउट कर दिया। तीसरे ओवर में पंजाब के कप्तान केएल राहुल को रवींद्र जडेजा ने रन आउट किया। राहुल ने 5 रन बनाए। इसके बाद 5 वें ओवर में क्रिस गेल और निकोलस पूरन आउट हुए। गेल ने 10 रन बनाए, लेकिन पूरन भी खाता नहीं खोल सके। इसके बाद भी दीपक हुड्डा कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 7 वें ओवर में 10 रन बनाए और उन्हें चाहर ने आउट किया। तब शाहरुख खान और रिचर्डसन ने लड़ने की कोशिश की।

नीलामी के दाैरान मिली थी मोटी रकम
गाैर हो कि 25 साल के शाहरुख को नीलामी के दाैरान मोटी रकम मिली थी। उनका बेस प्राइस महज 20 लाख रुपए था, लेकिन उन्हें पंजाब किंग्स की टीम ने 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा। शुरुआत में जब उनके लिए बोली लगाई जा रही थी तो दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की टीम ने उन्हें खरीदने की होड़ दिखाई। लेकिन जब शाहरुख की कीमत एक करोड़ रुपए के पार हुई तो नीलामी में पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा भी कूद पड़ीं। इसके बाद आखिरकार प्रीति जिंटा ने शाहरुख खान को 5.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम के साथ जोड़ा। बता दें कि शाहरुख खान तमिलनाडु की ओर से खेलते हैं। वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। लेकिन बावजूद इसके उन्हें पिछले सीजन में किसी भी फ्रेंचाइजी टीम ने नहीं खरीदा था। लेकिन इस बार नीलामी में उन्हें रिकॉर्ड 5.25 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स की टीम ने खरीदा है। मुश्ताक अली ट्रॉफी में चार मैचों में 220 के स्ट्राइक रेट से शाहरुख ने रन बनाए थे और वह फिनिशर के तौर पर बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। शाहरुख खान अपना पहला आईपीएल खेलेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
