For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में खेलने के लिए शाकिब अल हसन ने टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस लिया

IPL 2021: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका के खिलाफ अप्रैल माह में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है, यानि शाकिब अल हसन आईपीएल के इस पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन अकरम खान ने इस बात की पुष्टि की है कि शाकिब अल हसन को बोर्ड ने छुट्टी दे दी है। हालांकि माना जा रहा है कि शाकिब तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे बशर्ते वो फिट हों।

बता दें कि एक साल तक शाकिब अल हसन पर प्रतिबंध लगा हुआ था, जिसके बाद वापसी करते हुए शाकिब अल हसन को केकेआर की टीम ने 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा है। शाकिब इससे पहले भी केकेआर के लिए खेल चुके हैं, वो वर्ष 2011 से 2017 तक केकेआर की टीम का हिस्सा रह चुके हैं, ऐसे में एक बार फिर से केकेआर में उनकी घर वापसी हुई है। वह 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।

अकरम खान ने बताया कि हाल ही में शाकिब ने हमे पत्र लिखा था और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से छुट्टी की अपील की थी क्योंकि वह आईपीएल में हिस्सा लेना चाहते थे। हमने उन्हें इजाजत दे दी है क्योंकि अगर कोई टीम के लिए खेलने का इच्छुक नहीं है तो उसपर जबरन दबाव नहीं बनाया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले न्यूजीलैंड के दौरे के लिए शाकिब ने अपना नाम वापस ले लिया था जोकि फरवरी-मार्च में होनी है।

बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका का दौरा कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दिया था, लेकिन अब इसे अप्रैल माह में कराने का फैसला लिया गया है। यह पहली बार नहीं है जब शाकिब ने टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस लिया है। सितंबर 2017 में भी शाकिब ने छह महीने का विश्राम लिया था ताकि वह अपने काम के दबाव को कम कर सके। रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड भी अपने उन खिलाड़ियों को वापस नहीं बुलाएगी जो आईपीएल में हिस्सा लेना चाहते हैं।

Story first published: Friday, February 19, 2021, 10:04 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+